Gajra For Hair: साड़ी के साथ बालों में लगाए गजरा, पति की नहीं हटेंगी निगाहें

लुक में जान डालने के लिए सही तरह से स्टाइलिंग करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको कलर कॉम्बिनेशन का भी खासतौर से ध्यान रखना चाहिए।
image

ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए लेटेस्ट डिजाइन के कपड़ों के साथ-साथ इनकी स्टाइलिंग भी सही तरीके से की जानी बेहद जरूरी होती है। स्टाइलिंग की बात करें तो इसमें सही हेयर स्टाइल चुनना और इन्हें स्टाइल करने के लिए हेयर एक्सेसरीज का रोल अहम होता है।

gajra on hair bun

आजकल नकली से ज्यादा असल फूलों से बनी हेयर एक्सेसरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं गजरे को बालों में अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के आसान तरीके। साथ ही, बताएंगे इन गजरों को बालों में लगाने के आसान हैक्स-

जुड़े में कैसे लगाएं गजरा?

gajra on bun

बालों में गजरे लगाना लगभग हम सभी पसंद करते हैं। सिंपल और बोरिंग जुड़े को आप इस तरह से गजरे से कवर करके फैंसी और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। बता दें कि गजरे के जाल से लेकर बाहरी तरफ से गोलाई में लगाकर भी गजरे से जुड़े को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। स्लीक स्टाइल हेयर स्टाइल में यह एक्सेसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आप चाहें तो डोनट लगाकर सिंपल बन के साथ में लपेट कर भी बन को पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Hair Accessories For Bun: सिंपल जुड़े को स्टाइलिश बनाने के काम आएंगी ये फैंसी हेयर एक्सेसरीज, देखें तस्वीरें

फूलों को जुड़े में कैसे लगायें?

gajra with flowers

सिंपल गजरे के अलावा आप बालों में ताजे फूलों को अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप छोटी कलियों वाले रंग-बिरंगे फूलों को जुड़े पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप मोगरे के फूलों को अलग-अलग करके छोटे साइज के फूलों के साथ पिन लगाकर बालों में लगा सकती हैं।

gajra on open hair

चोटी में गजरा लगाने का आसान तरीका क्या है?

gajra on braid

बालों में गजरे को आप चोटी पर भी लगा सकती हैं। चोटी में आप गजरे की लेयर को 2 से 3 करके ऊपर से नीचे की तरफ लपेट कर लगा सकती हैं। इस तरह का हेयर लुक खासकर लम्बे बालों पर ज्यादा खूबसूरती से नजर आता है।

अगर आपको बालों में गजरे को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP