इस हफ्ते सोनम कपूर का फैशन मोमेंट रहा सबसे बेस्ट

इस वीक के फैशन मोमेंट्स को लेकर हर जिंदगी आपके आगे एक बार फिर से हाजिर है। इस बार हम आपको बताएंगे कि कौन सी एक्ट्रेस का कौन सा लुक हिट और और कौन सा फ्लॉप रहा।

fashion best to worst ()

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां फैशन के मायने हर दिन बदल जाते हैं। इंट्रेस्टिंग बात तो यह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कभी हर किसी न किसी इवेंट में डिजाइनर लिबास में दिख जाती हैं। यह आउटफिट्स कभी तो उन पर बहुत अच्छे लगते हैं तो कभी उन पर बिलकुल भी नही जंचते। ऐसी कुछ ऐक्ट्रेसेस के इस वीक के फैशन मोमेंट्स को लेकर हर जिंदगी आपके आगे एक बार फिर से हाजिर है। इस बार हम आपको बताएंगे कि कौन सी एक्ट्रेस का कौन सा लुक हिट और और कौन सा फ्लॉप रहा।

fashion best to worst ()

प्रियंका चोपड़ा Dion Lee के आउटफिट में

प्रियंका चोपड़ा के फैशन सेंस के बारे में तो हर कोई जानता है। वह नई चीजें ट्राय करने से कभी नहीं डरतीं। इस बार भी उनहोंने ऐसा ही कुछ किया है। प्रियंका ने एक इवेंट में Dion Lee का डिजाइन किया हुआ शॉर्ट सूट पहना जो कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने ब्लेजर पर बने कट्स के लिए प्रियंका को ट्रोल तक किया मगर प्रियंका का यह फॉर्मल कम फर्ल्टी लुक वाला डेनिम सूट दिखने में काफी कूल और सेक्सी है। इस लिए हम प्रियंका के इस लुक को 8/10 मार्क्स देंगे।

fashion best to worst ()

Manyavar की साड़ी में यामी गौतम

भारत की ट्रेडिशन ड्रेस साड़ी तो हर किसी महिला पर अच्छी लगती है मगर मान्यवर की इस स्टाइलिश व्हाइट सी-थ्रू साड़ी में यामी गौतम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यामी के इस खूबसूरत इंडियन ट्रेडिशनल लुक को हम 8/10 मार्क्स देंगे।

fashion best to worst ()

Abu Sandeep की ड्रेस में सोनम कपूर

बॉलीवुड में सोनम कपूर के फैशन सेंस की मिसालें दी जाती हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब उनके फैनेबल लुक की तारीफें न होती हों। वैसे भी सोनम इस वक्त काफी ट्रेडिशनल मूड में हैं क्योंकि जल्द ही उनकी शादी होने जा रही है। इसलिए ड्रेसेस भी वो कुछ ऐसी ही चुन रही हैं। वैसे सोनम पर फैशन डिजाइनर Abu Sandeep का डिजाइन किया हुआ यह रॉयल ब्लू कलर का लेहंगा काफी अच्छा लग रहा है। सोनम के इस ब्यूटिफुल ट्रेडिशनल लुक को हम 9/10 मार्क्स देंगे।

fashion best to worst ()

बरबेरी ड्रेस में आलिया भट्ट

बॉलीवुड में आलिया भट्ट की एक्टिंग के चर्चे भले ही खूब होते होंगे मगर फैशन सेंस के मामले में आलिया अभी भी थोड़ी कमजोर हैं। आलिया की यह हॉट पिंक प्रिंटेट बरबेरी ड्रेस वैसे तो काफी अच्छी अलग रही हैं मगर इस ड्रेस से बेटर भी आलिया कुछ पिक कर सकती थीं। इसलिए आलिया के इस कैजुअल लुक को हम 7.5/10 मार्क्स देते हैं।

fashion best to worst ()

Posh Pride के सूट में तमन्ना भाटिया

ऐस बहुत कम होता है जब तमन्ना भाटिया अपने फैशनेबल अवतार के साथ छेड़छाड़ करती हों मगर Posh Pride का यह हाल्फ गोल्ड और हाल्फ सिल्वर सूट तमन्ना पर बिलकुल भी सूट नहीं कर रहा। इस लिए तमन्ना के इस लुक को हम 5/10 मार्क्स देते हैं।

Recommended Video

Image Credit: Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP