प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दोनों रीति रिवाजों (कैथोलिक एवं हिंदू) से संपन्न हो चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद होने वाले रस्मों को निभा रही हैं। ऐसी खबर है कि प्रियंका चोपड़ा की मुंह दिखाई की रस्म भी अदा की जा चुकी है। इस रस्म में प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास और निक जोनस की मदर मामा जोनस ने काफी कीमती तोहफा दिया है। गौरतलब है कि शादी के बाद हिंदू रिति रिवाज में दुल्हन की मुंह दिखाई की जाती है। यह मुंह दिखाई की रस्म वैसे तो ससुराल में ससुराल पक्ष के लोग करते हैं मगर, प्रियंका की ससुराल काफी दूर है और शादी की बाकी रस्में भी निभाई जानी है, इसलिए उनकी मुंह दिखाई रस्म भी उम्मेद भवन पैलेस में ही अदा कर दी गई
प्रियंका चोपड़ा जोनस फैमिली की दूसरी बहू हैं। उनका स्वागत करने के लिए निक जोनस की मां ने उन्हें बेहद सुंदर और कीमती तोहफा दिया है। निक की मां डेनिस जोनस ने अपनी बहू यानी प्रियंका चोपड़ा को बहुत ही संदर ईयरिंग्स दी हैं। यह बात सभी को पता है कि प्रियंका को फॉरन ब्रांड्स और कीमती चीजों को शौक है और इसी लिए डेनिस जोनस ने अपनी बहू प्रियंका को जो ईयरिंग्स दी हैं उनकी कीमत 79500 डॉलर बताई जा रही हैं। इस कीमत को अगर भारतीय रुपय में आंका जाए तो इनकी कीमत लगभग 55.46 लाख रुपए है। इन ईयरिंग्स को वजन 6.7 कैरेट है जिसमें 170 कीमती स्टोंस जड़े हुए हैं।
प्रियंका की सास डेनिस प्रियंका को डॉटर इन लव पुकारती हैं और उन्होंने अपनी प्यारी बहु को फ्रांस के एक लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड Van Cleef & Arpels के ईयरिंग्स तोहफे में दिए हैं। यह इयरिंग गोल्ड का है और इसमें बेहद अच्छी क्वालिटी के डायमंड लगे हैं। गौरतलब है की मुंह दिखाई की रस्म के बाद प्रियंका भारत में दो रिसेप्शन देंगी। प्रियंका का पहला रिसेप्शन दिल्ली और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। जहां दिल्ली वाले रिसेप्शन में प्रियंका ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनवाइट किया वहीं मुंबई वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े सेलिब्रिटीज नजर आएंगे।
Read More: अपने पति निक जोनस से ज्यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर
प्रियंका चोपड़ा का फैशन सैंस कितना अच्छा है और वह अपनी शादी में कितनी खूबसूरत नजर आने वाली हैं यह बात उन्होंने 1 दिसंबर को अपनी मेहंदी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके साबित कर दी थी जिसमें उन्होंने 48 कलियों वाला अबूजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा पहना था। वहीं अब प्रियंका ने अपनी संगीत सेरिमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। प्रियंका अपनी संगीत सेरिमनी में भी बेहद खूबसूरत और अलग नजर आ रही हैं। इस फंक्शन में उन्होंने सिल्वर और गोल्डन वर्क वाली साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना है जो उनके लुक्स और भी इनहैंस कर रहा है।
अपनी संगीत सेरिमनी में प्रियंका चोपड़ा ने कई हिंदी और अंग्रेजी गानों पर डांस किया। इस बात की जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं कि प्रियंका चोपड़ा के संगीत सेरिमनी के लिए कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े को हायर किया गया था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।