herzindagi
image

Vat Savitri 2025: वट सावित्री के दिन पहने ये रेड और येलो चूड़ा, हाथों की बढ़ जाएगी खूबसूरती

Vat Savitri 2025: अगर आप भी वट सावित्री व्रत के दौरान अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो इन खूबसूरत चूड़ा डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-20, 12:49 IST

भारतीय महिलाएं हर तीज त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाती है। ऐसे में वट सावित्री व्रत भी आने वाला है। इस दिन अधिकतर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा आराधना करती है। अगर आप भी वट सावित्री की पूजा के दौरान खूबसूरत दिखना चाहती हैं और अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे रेड और येलो कलर के चूड़ा डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप सावित्री पूजा के दौरान ट्राई कर सकती हैं।

वट सावित्री पर पहने ये चूडे़

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और वट सावित्री व्रत को यादगार बनाने के लिए आप अपने खूबसूरत आउटफिट के साथ में लेटेस्ट डिजाइन वाले पिले चूड़े को ट्राई कर सकती हैं। यह चूड़ा न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि आपके आउटफिट को भी एलिगेंट टच देने में बेहद मदद करेगा। इस तरह के चूड़े को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

2 - 2025-05-20T114340.311

रजवाड़ी चूड़ा डिजाइन

वट सावित्री व्रत के दिन अगर आप लाल या पीले रंग की साड़ी पहनने वाली है, तो अपने साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप इस खूबसूरत लाल कलर के चूड़े को ट्राई कर सकती हैं। यह चूड़ा डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इस तरह के चूड़े को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

1 - 2025-05-20T114341.719

यह भी पढ़ें: Vat Savitri Saree Look: वट सावित्री के दिन पहने ये खूबसूरत येलो कलर की साड़ी, दुल्हन की तरह आएंगी नजर

ट्रेडिशनल ब्राइडल चूड़ा

वट सावित्री के खास मौके पर अगर आप भी सोलह श्रृंगार कर अपनी खूबसूरती को निखारना चाहती हैं, तो अब आप इस खूबसूरत पिले रंग के चूड़े को अपने किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर वट सावित्री व्रत के दिन पहन सकती हैं। इस चूड़े की खूबसूरती देख आपके घर में मौजूद हर शख्स तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।

4 - 2025-05-20T114344.053

पीकॉक डिजाइन चूड़ा

अगर आप भीड़ से हटकर दिखाना चाहती हैं और इस साल वट सावित्री पर अपने लुक से अपने ससुराल वालों को खुश करना चाहती हैं, तो अब आप अपने आउटफिट के साथ इस खूबसूरत लाल रंग के पीकॉक डिजाइन चूड़ा को शामिल कर सकती हैं। यह चूड़ा आपके आउटफिट को स्टाइलिश और क्लासी लुक देने में मदद करेगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

3 - 2025-05-20T124123.820

यह भी पढ़ें: Pashmina Saree For Women: छुट्टियों में कश्मीर जानें का है प्लान तो वहां से जरूर खरीदें ऐसी खूबसूरत पशमीना साड़ी, विंटर्स में आएगी काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- ishhaara

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।