Bangles Designs For Women: जब भी तीज त्योहार पर अच्छे से तैयार होने की बात आती है, तो हम अक्सर सबसे पहले कपड़े खरीदते हैं। इसके बाद हम ज्वेलरी को खरीदना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन त्योहारों पर हाथों की सुंदरता बढ़ाना भी बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने हाथों में पहनने के लिए रेशमी धागे से बनी चूड़ियों को पहन सकते हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, हाथों की रौनक को दोगुना कर देती हैं।
धागे और स्टोन से बनी चूड़ियां
आप हाथों में पहनने के लिए धागे और स्टोन से बनी चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां हाथों में काफी सुंदर लगती है। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ मैचिंग करके पहन सकती हैं। इसमें आपको चूड़ियों में स्टोन वर्क मिलेगा। इसमें जो रेशमी धागे का इस्तेमाल किया गया है. वो सिंपल होगा। इससे जब आप हाथों में चूड़ियां पहनेंगी, तो हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी।
रेड कलर वाली चूड़ियां
आपने अक्सर रेड कलर की चूड़ियां सिर्फ कांच में खरीदी होंगी। लेकिन आप इसे रेशमी धागे के काम में भी खरीद सकती हैं। इस तरह की चूड़ियों में आपको फ्लावर का डिजाइन भी मिलेगा। साथ ही, इसे पहनने के बाद आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। इसे आप त्योहार के दिन सूट या साड़ी किसी के साथ भी वियर कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। मार्के में इस तरह की चूड़ियां आपको 200 से 400 रुपये में मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Choodi Designs: लाल और हरी चूड़ियों की लेटेस्ट डिजाइंस देखें
मल्टी कलर वाली चूड़ियां
हाथों में पहनने के लिए आप मल्टी कलर वाली चूड़ियों को भी पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां हाथों में पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। इसमें स्टोन वर्क के साथ-साथ थ्रेड वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ही, आपको इसमें मोती वर्क भी मिल जाएगा। इससे चूड़ी पहनने के बाद और भी ज्यादा अच्छी लगेगी। इसे भी आप किसी भी चूड़ियों के साथ मैचिंग करके वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:न्यूली मैरिड हैं तो लाल, हरी और पीली चूड़ियों के ये सेट डिजाइंस आपको खूब आएंगे पसंद
इस बार ट्राई करें ये बैंगल्स। इन्हें पहनकर आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, इससे आपके हाथ काफी सुंदर लगेंगे। मार्केट में इस तरह की चूड़ियां आपको आसानी से मिल भी जाएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों