कल वट सावित्री पूजा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। महिलाओं को यूं भी सजने-संवरने का खासा शौक होता है और किसी खास मौके पर तो महिलाएं, खूबसूरत दिखने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहती हैं। ये व्रत, त्योहार और पूजा जैसे खास मौके, हमारे ट्रेडेशन में आते रहते हैं। लगभग सभी शादीशुदा महिलाएं, इन खास दिनों पर एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। वट सावित्री पूजा में अगर आप भी इस बार सूट या साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ चांदबाली इयररिंग के इन डिजाइंस को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपको बेहद खास लुक मिलेगा। इन इयररिंग्स डिजाइंस को आप अपने फेस टाइप और आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।
टेम्पल ज्वेलरी डिजाइन
ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ इस तरह के ज्वेलरी डिजाइंस खूब जचते हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आपको मार्केट में इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स लगभग 300 रूपये में मिल जाएंगे। सिंपल, सोबर और एलिगेंट लुक पाने के लिए ये डिजाइंस बेस्ट हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके लुक को मिनिमल रखने में मदद करेंगे। अगर आप सूट कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ भी ये इयररिंग्स अच्छे लगेंगे। गले में आप मंगलसूत्र के साथ कोई हल्की सी चेन पहन सकती हैं।
रेड-ग्रीन चांदबाली
लाल और हरे रंग का कलर कॉम्बिनेशन देखने में बेस्ट लगता है। ज्यादातर महिलाएं, वट सावित्री व्रत में इन्हीं रंग की साड़ी या सूट पहनना पसंद करती हैं। खासकर, अगर शादी के बाद आप पहली बार वट सावित्री का व्रत रख ररी हैं, तो ये रंग आप पर खूब सूट करेंगे। इयररिंग्स में इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन को किसी भी रंग के कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस में आपको मिरर वर्क और कुंदन वर्क ज्यादा देखने को मिल जाएगा। मार्केट में आपको इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स 300-400 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। आप इन इयररिंग्स के साथ कान चेन भी स्टाइल कर सकती हैं।
पर्ल डिजाइन चांदबाली
पर्ल डिजाइन लगभग सभी तरह की आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है और काफी खूबसूरत भी लगता है। अगर आप हैवी इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के डिजाइन की चांदबाली आपके लुक में जान डालने का काम कर सकती हैं। पर्ल डिजाइन चांदबाली को आप साड़ी और सूट दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप इनके साथ मांगटीका पहनकर लुक को पूरा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat Look: शादी के बाद पहले वट सावित्री व्रत पूजा में पहनें ये साड़ियां, देखें डिजाइंस
अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें- Bangles Designs For Vat Savitri Puja: एथनिक आउटफिट के साथ हाथों में पहनें ये चूड़ी, देखें डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों