herzindagi
saree designs for vat vrat puja

Vat Savitri Vrat Look: शादी के बाद पहले वट सावित्री व्रत पूजा में पहनें ये साड़ियां, देखें डिजाइंस

त्योहारों पर या व्रत में साड़ी पहनना हर कोई पसंद करता है। खासकर नई दुल्हन अगर आपकी शादी के बाद भी पहला वट सावित्री व्रत पड़ रहा है, तो इसके लिए आप नए डिजाइन की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-28, 15:41 IST

हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कई सारे व्रत रखती हैं। इसमें से एक है वट सावित्री व्रत, यह पूजा शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होती है। इस दिन वो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इसके लिए वो सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं, ताकि पूजा में किसी तरह की कोई कमी न रहे। अक्सर महिलाएं इसके लिए ट्रेडिशनल साड़ी को पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपकी शादी भी हाल ही में हुई है, और यह आपका पहला वट सावित्री व्रत है, इसके लिए आप आर्टिकल में बताई गई साड़ी को वियर कर सकती हैं।

कोरलाइट साड़ी पहनें 

Coralite saree designs

अगर आपको ज्यादा हैवी साड़ी पहननी ज्यादा पसंद नहीं है, या सही तरीके से बांधनी नहीं आती है, तो इसके लिए आप कोरलाइट साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप गर्मियों में आसानी से वियर कर सकती हैं। बस आपको त्योहार के हिसाब से इसमें ब्राइट कलर खरीदने पड़ेंगे, ताकि आप लगे कि आपकी नई-नई शादी हुई है। इसके लिए आप बूटी डिजाइन या हैवी बॉर्डर डिजाइन वाली साड़ी को खरीद सकती हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। इसके साथ आप कट स्लीव्स को ब्लाउज को स्टाइल करें। इससे लुक और भी अच्छा लगेगा। इसके साथ आप गोल्ड ज्वेलरी को वियर करें। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

सिल्क साड़ी को करें वियर (Silk Saree Look) 

Cotton Silk Saree Look

सिल्क साड़ी को भी आप वट सावित्री व्रत पूजा में वियर कर सकती हैं। इससे भी लुक अच्छा लगता है। इसमें आपको हैवी वर्क वाली साड़ी डिजाइन भी मिल जाएंगे। साथ ही, आप चाहें तो प्लेन साड़ी विद हैवी वर्क वाले बॉर्डर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आपको ब्लाउज भी हैवी वर्क वाला मिलेगा। इससे लुक और अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी। 

HZ Tips: इस तरह की साड़ी के साथ आप गोल्डन ज्वेलरी को वियर करें, ताकि लुक परफेक्ट लगे। 

इसे भी पढ़ें: टिश्यू साड़ी के ये डिजाइंस आपके फेस्टिव से लेकर वेडिंग लुक को बनाएंगे खास

टिश्यू सिल्क साड़ी करें वियर (Tissue Silk Saree For Vat Savitri Vrat)

Tissue Silk Saree For Vat Savitri Vrat

आजकल टिश्यू सिल्क साड़ी काफी ट्रेंड में है। आप इसे भी वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको हैवी बॉर्डर वर्क मिलेगा। साथ में छोटी-छोटी बूटी डिजाइन मिलेगा। इससे साड़ी अट्रैक्टिव लगेगी। आप इस तरह की साड़ी में कलर पेस्टल भी ले सकती हैं। साथ ही, चाहें तो ब्राइट कलर की साड़ी को ले सकती हैं। साथ में कट स्लीव्स या पफ स्लीव्स ब्लाउज को स्टाइल करें, ताकि पहनने के बाद यह अच्छी लगे। 

इस बार वट सावित्री व्रत में पहनने के लिए इस तरह के साड़ी डिजाइन को करें ट्राई। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।