Shivangi Joshi Looks: टीवी की नायरा का हर लुक होता है खास, आप भी करें इन्हें रीक्रिएट

टीवी की नायरा दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। लेकिन इससे ज्यादा स्टाइलिश उनके लुक्स होते हैं। जिसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छी लगेगा।

tv actress shivangi joshi looks

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को आज भी लोग नायरा के नाम से जानते हैं। लेकिन आजकल इन्हें लोग इनके खूबसूरत लुक्स को देखकर एक्साइडेट नजर आते हैं। लड़कियां तो इनके लुक्स को काफी पसंद करती हैं। इसलिए इनके लुक्स को रीक्रिएट करती हैं। अगर आपको भी टीवी की नायरा के लुक्स पसंद आते हैं, तो इस बार पार्टी या फंक्शन के लिए इसे रीक्रिएट करें। इसमें आप इनकी तरीके से खूबसूरत नजर आएंगी।

रेड गाउन लुक (Red Bow Gown Look)

हम खूबसूरत तभी लगते हैं, जब हम कुछ अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल करते हैं। शिवांगी जोशी हमेशा कुछ नया ट्राई करती हैं। इसी वजह से हर कोई इनके लुक्स को पसंद करता है। इस तस्वीर में उन्होंने लेबल डी (Label D) के डिजाइन किए हुए बो गाउन को स्टाइल किया है। आप इससे मिलता-जुलता गाउन स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। इस तरह के स्लिट कट गाउन आपको मार्केट में 1,000 से 1,200 रुपये में मिल जाएंगे।

शर्ट स्टाइल ड्रेस करें वियर (Dress Shirt Style Ideas)

अगर आपको स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो ऐसे में आप शिवांगी जोशी के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने शर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है। जिसे चरवी स्टूडियो (Charaavi studio) ने डिजाइन किया है। इस तरह की ड्रेस को आपको थोड़ा ज्यादा सर्च करना पड़ेगा। लेकिन इसे पहनने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह की ड्रेस के साथ आप जंक ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Western Dress : पार्टी में चाहिए ग्लैमरस लुक तो ट्राई करें ये वेस्टर्न ड्रेस

ब्रालेट और हाई वेस्ट ड्रेस करें स्टाइल (Bralette & Green High Waist Pant)

अगर आपको आउटिंग के लिए लुक क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप ब्रालेट और हाई वेस्ट ड्रेस को वियर कर सकती हैं। शिवांगी जोशी में बेहद खूबसूरत प्रिंट वाली ड्रेस को वियर किया है। इसमें गुलाब के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। लेकिन ऊपर की ब्रालेट को प्लेन रखा गया है। इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसलिए आप भी इस कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस को वियर कर सकती हैं। मार्केट में यह आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

इस बार लुक को रीक्रिएट करने के लिए शिवांगी जोशी के इन लुक्स पर नजर डालें। इमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ड्रेस के आइडिया मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस पार्टी में ट्राई करें वेस्टर्न लुक, दिखेंगी खूबसूरत

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP