स्टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई करें ये पेस्टल कलर के सूट

अगर आप सिंपल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का पेस्टल सूट का खास मौके पर वियर कर सकती हैं।

latest pastel colour suits

मार्केट में सूट के कई सारे ऑप्शन आपको आसानी मिल जाएंगे लेकिन कई बार ऐसा होता हैं जब महिलाएं कुछ नया ट्राई करना सोचती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं हर बार कुछ नया पहनने का सोचती हैं। वहीं अगर आप कुछ नया पहनने का सोच रही हैं तो आप लेटेस्ट डिजाइन वाले ये पेस्टल कलर के सूट वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले पस्टेल सूट दिखाएंगे जिन्हें आप स्टाइल करके वियर कर सकती हैं।

फ्लोरा पेस्टल सूट

new suit design for party

अगर आप किसी पार्टी या इवेंट में शामिल हो रही हैं और सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह फ्लोरल सूट वियर कर सकती हैं। मिंट ब्लू कलर का ये सूट कॉटन में है और इसके साथ में ऑर्गेंजा दुपट्टा है। वहीं इस सूट में हैंड प्रिंटेड और गोटा एम्ब्रॉयडरी की गयी है। सी तरह का सूट आपको आसानी से बाजार में मिल जायेगा और बाजार से आप इस तरह का सूट सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। वहीं ये सूट आपको ऑनलाइन भी मिल जायेगा। इन दोनों जगहों से आप ये सूट 1000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

सिल्क हैंड वर्क सूट

new suit design for new look

इस तरह का सूट भी कई सारे खास मौके पर वियर कर सकते हैं। यह सूट सिल्क में है साथ में ऑर्गेंजा दुपट्टा है। इस तरह के सूट के सतह आप हील्स पहन सकती हैं साथ ही बालों को स्ट्रेट करके स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे साथ ही आप ऑनलाइन भी आप इस तरह का सूट खरीद सकती हैं। यह सूट आपको 700-800 तक की कीमत में मिल जाएंगी।

साटन पस्टेल सूट

pastel colour suit

अगर आप सिंपल लुक चाहिए तो आप इस तरह का सूट वियर कर सकती हैं। यह पस्टेल सूट डिजिटल प्रिंट में है साथ ही इसमें हैवी एंब्रॉयडरी का वर्क किया गया है। यह सूट आप सिंपल लुक के बेस्ट हैं और इस तरह के सूट के साथ फुटवियर में हील्स या जुती पहन सकती हैं। वहीं इस सूट को आप ऑनलाइन और दोनों ही जगहों से सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। इन दोनों ही जगहों पर आपको ये सूट 500 से 1000 तक की कीमत में मिल जायेगा।

इस भी पढ़ें :आखिर एक्ट्रेसेस बिना ब्रा पहने कैसे पहनती हैं बैकलेस ब्लाउज? जानें इनसे जुड़े फैशन हैक्स
अगर आपको सूट के ये डिजाइंस पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit :mirraw, attriretails, jaipurpaisley

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP