पार्टी में पहनने के लिए कुर्तियां बेस्ट ऑप्शन हैं। इस ड्रेस में आप कंफर्टेबल रहती हैं तो साथ ही इस आउटफिट में आप काफी खूबसूरत और स्टाइलिश भी नजर आती हैं। वहीं अगर इस बात को लेकर परेशान हैं कि पार्टी में किस तरह की कुर्ती पहने तो आप इस आर्टिकल की मदद से सही कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन की कुर्तियां दिखाएंगे जिन्हें आप पार्टी जैसे खास मौके पर पहन सकती हैं।
अंगरखा स्टाइल कुर्ता
पार्टी में रेड कलर की कुर्ती बेस्ट ऑप्शन हो सकता है और इस आउटफिट के लिए आप एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के कुर्ती डिजाइन से आईडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर का अंगरखा स्टाइल कुर्ता पहन रखा है और इसके साथ मैचिंग प्लाजो और दुपट्टा वियर किया है। इस कुर्ती और दुपट्टा में गोल्डन वर्क किया गया हैं और इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं इस तरह की ड्रेस आप भी बाजार या फिर ऑनलाइन खरीद सकती हैं साथ ही आप किसी दर्जी के पास से भी इसी तरह की कुर्ती सिलवा सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट कुर्ता
अगर आपको लाइट कलर पसंद है तो आप इस तरह की कुर्ती पहन सकती हैं। वहीं इसके लिए आप एक्ट्रेस सुनैना फौजदार के आउटफिट से आईडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर का फ्लोरल कुर्ता पहना हैं जिसमें पिंक कलर के फूल के कई सारे डिजाइन बनाये गए हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं और इस तरह का कुर्ता आप भी पार्टी में वियर कर सकती हैं। ये कुर्ता आप बाजार से खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी ले सकती हैं साथ ही कपड़ा लेकर भी इस तरह का कुर्ता दर्जी के पास से सिलवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :बैली फैट छुपाने के लिए पहनें ये ड्रेसेस, देखें डिजाइन
कलर ब्लॉक कुर्ता
इस तरह की कुर्ता भी महिलाएं पार्टी में वियर कर सकती हैं और इस आउटफिट के लिए आप एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के आउटफिट से आईडिया लिया जा सकता हैं। एक्ट्रेस ने कई सारे कलर ब्लॉक वाला ब्लैक कुर्ता पहना है और ये कुर्ता काफी स्टाइलिश है। वहीं इस तरह का कुर्ता पार्टी में वियर करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का आउटफिट आपको कई आसानी से बाजार में मिल जाएगा साथ ही ऑनलाइन भी आप इस तरह का आउटफिट खरीद सकती हैं या दर्जी से पास से भी सिलवा सकती हैं।
अगर आपको ये आउटफिट लुक पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
Image credit : instagram (Sunayana Fozdar, Rani Mukherjee)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों