Maternity Outfits: इशिता दत्ता की तरह प्रेग्नेंसी में ट्राई करें ये ट्रेंडी आउटफिट्स

इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं, एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सारे मैटरनिटी आउफिट के साथ फोटो शेयर कर रही हैं। जिन्हें आप भी अपने मैटरनिटी टाइम पर ट्राई कर सकती हैं।

Ishita dutta trending outfits

प्रेग्नेंसी के टाइम पर कई बार महिलाएं सोचती हैं कि, ऐसा क्या पहने जिसमें वो कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लगे। इसके लिए आप इशिता दत्ता के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं जो प्रेगनेंसी टाइम के लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए आपको बताते हैं उन आउटफिट के बारे में जो इशिता दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।

फ्लोरल ड्रेस

Ishita dutta floral pregnancy dress

इशिता दत्ता फ्लोरल कॉटन मैक्सी ड्रेस में काफी कंफर्टेबल और कूल नजर आ रही हैं। आप अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड में इसे ट्राई कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में ये काफी कंफर्टेबल रहती है। इसमें आपको कलर ऑप्शन और डिजाइन ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएगे। जिसे आप अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं।

सीक्वेन ड्रेस

Ishita dutta sequene dress

एक्ट्रेस ने हाल ही में सीक्वेन ड्रेस का एक फोटो शेयर किया था। इसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी। आप भी इस तरह के ड्रेस या गाउन कैरी कर सकती हैं। जिसके लिए अलग-अलग कलर ऑप्शन और डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं साथ ही इसके साथ हील्स सेंडल और कल्च कैरी कर सकती है। इससे आपका प्रेगनेंसी लुक और ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई देगा।

ऑफ शोल्डर गाउन

Ishita dutta off shoulder gown dress

आप अगर कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप ऑफ शोल्डर गाउन पहन सकती हैं। यह पार्टी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपका बेबी बंप भी कम दिखाई देगा। इसे आप स्टड इयररिंग्स और शॉट हील्स के साथ पेयर कर सकती हैं। कलर ऑप्शन आपको मार्किट या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगे।

इसे भी पढ़ें: Product Review: प्रेग्‍नेंसी के दौरान आप दिखेंगी स्टाइलिश, ट्राई करें ये आउटफिट्स

काफ्तान

इसमें आपको लॉन्ग कप्तान और शॉर्ट काफ्तान दोनों तरह के ऑप्शन आसानी से मिल जाएगे। जिन्हें आप प्लाजो और पेंट पहन सकती हैं, चाहे तो इयररिंग या बैंगल्स के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपको गर्मी में काफी कम्फर्टेबल रखेगा।

इसे भी पढ़ें:प्रेग्नेंसी में भी दिखना है फैशनिस्टा, तो इन 5 चीजों से कैरी करें अपना स्टाइल

साड़ी

Ishita dutta saree look during pregnancy

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो आप सिंपल प्लीटेड साड़ी पहन सकती हैं। जिसको आप झूमके, हाथ के कड़े और रिंग के साथ पेयर कर सकती हैं। इसे आप लूज करके पहने ताकि आपका बेबी बंप किसी को दिखाई ना दें, साथ ही गर्मी के मौसम में आप काफी कम्फर्टेबल रहें।

यह ड्रेस आपक प्रेग्नेंसी में आप आराम से कैरी कर सकती हैं। ऑफिस, फैमिली फंक्शन या फिर पार्टी हर जगह आप इसे अच्छे से कैरी कर सकती हैं। यह आपके प्रेग्नेंसी लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP