herzindagi
image

Leopard Print Saree का बढ़ा महिलाओं में क्रेज, आप भी इन्हें ट्राई कर दिख सकती हैं डिफरेंट

अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो आज हम आपको लेपर्ड प्रिंट साड़ी डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-30, 17:32 IST

फैशन की दुनिया में महिलाएं आए दिन कुछ न कुछ बदलाव करती रहती है। साड़ी से लेकर सूट तक हर आउटफिट को प्रॉपर स्टाइल कर पहनना पसंद करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी है, जो साड़ी में भी कई तरह की वैरायटी की साड़ी पहनती है। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको लेपर्ड प्रिंट साड़ी डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट लेपर्ड प्रिंट जॉर्जेट साड़ी

अगर आप बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक पाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती है, तो आप इस तरह की खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट लेपर्ड प्रिंट जॉर्जेट साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

1 - 2025-06-30T164403.119

एनिमल प्रिंट साटन साड़ी

यही नहीं फैशन की दुनिया में अगर आप ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह की एनिमल प्रिंट साटन साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इसके साथ आप कंट्रास्ट ब्लाउज भी बनवा सकती हैं। 

2 - 2025-06-30T164404.506

यह भी पढ़ें:  वेडिंग लुक को खास बनाने के लिए हिना खान ने चुनी यह खूबसूरत ओपल ग्रीन साड़ी, जानें इसकी खासियत

ब्लैक और ग्रे लेपर्ड प्रिंट साड़ी

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और कुछ यूनिक ट्राई करने का सोच रही है, तो ब्लैक और ग्रे लेपर्ड प्रिंट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप स्लीवलेस ब्लैक कलर का ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगा। आप चाहे तो इसके साथ एक्सेसरीज और मेकअप भी कर सकती हैं।

3 - 2025-06-30T164406.141

एनिमल प्रिंट प्योर जॉर्जेट साड़ी

आप इस तरह की खूबसूरत एनिमल प्रिंट प्योर जॉर्जेट साड़ी को स्वीटहार्ट नेक वाले ब्लाउज के साथ शामिल कर सकती हैं। यह साड़ी आपको डिफरेंट और एलिगेंट लुक देने में मदद करेगी। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है।

4 - 2025-06-30T164401.110

यह भी पढ़ें: ब्लैक कलर के लहंगे और साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये स्टाइलिश ब्लाउज, मिलेगा एलिगेंट लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - nykaa, myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।