हर लड़की खुद को खूबसूरत बनाने के लिए अट्रैक्टिव ऑउटफिट कैरी करती है। ऐसे में लुक को सुंदर बनाने के लिए सिर्फ ऑउटफिट पहनने तक ही बात सीमित नहीं रह जाती है। हमें अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से उसका चयन करना भी आना जरूरी होता है। तब जाकर लुक परफेक्ट नजर आता है। हमेशा और कद-काठी के अनुसार कपड़े सलेक्ट करने चाहिए। ऐसा करने से लुक काफी गॉर्जियस नजर आता है। सूट एक ऐसा पहनावा है जिसको लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। सलवार-सूट को आप किसी भी मौके पर आसानी से पहन सकते हैं। एथनिक लुक में सूट फॉरएवर आभूषण है। जिसको बहुत समय से पहना जा रहा है। इसमें आपको कई तरह के कलर पैटर्न और स्टाइल भी देखने को मिल जाएंगे।
आज हम आपको इस आर्टिकल में सूट के कुछ डिफरेंट पैटर्न दिखाने जा रहे हैं, जो कि लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहेंगे। इनको कैरी करने के बाद उनका लुक और भी ज्यादा निखर जाएगा। यदि आपकी हाइट भी लंबी है तो नीचे दिखाए जा रहे हैं इन सलवार-सूट के पैटर्न से इंस्पिरेशन लेकर अपना लुक ग्रेसफुल बना सकती हैं। इन सूट को आप अट्रैक्टिव सी ज्वेलरी के संग पेयर अप करके किसी भी मौके पर पहनकर जा सकती हैं।
जिन लड़कियों को हाइट लंबी है उनको नीचे दिखाए जा रहे हैं इन सूट डिजाइन को जरूर कॉपी करना चाहिए। इससे उनका लुक ग्रेसफुल नजर आएगा।
स्ट्रेट कट सूट वैसे तो हमेशा से ही लड़कियों की पसंद रहे हैं, लेकिन लंबी लड़कियों के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन हैं। इनको पहनने के बाद अलग ही रॉयल टच आता है। इन सूट को आप छोटे से बड़े हर तरह के फंक्शन और ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे सूट को पहनकर लुक काफी स्टाइलिश और स्लिम लगता है। स्ट्रेट कट कुर्ती के संग सिगरेट पैंट का परफेक्ट मैच आता है। इन सूट में लंबी लड़कियों को पर्सनालिटी निखर कर आती है। इनके संग आप मोजड़ी जूती स्टाइल करके अपना लुक कम्प्लीट कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Anarkali Suit Designs: हल्दी सेरेमनी में दिखना है सबसे अट्रैक्टिव, पहनें ऐसे हैवी फ्लेयर अनारकली सूट
यदि आपकी हाइट लंबी है तो आपके लिए फ्लेयर्ड अनारकली सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। इसको पहनकर आपका लुक काफी ग्लैमरस नजर आता है। इन सूट का हैवी घेर लंबी हाइट वाली गर्ल्स पर परफेक्ट लुक देता है। इस तरह के अनारकली सूट का क्लासिक डिजाइन लंबी लड़कियों पर खूब जंचता है। शादी फंक्शन में इस तरह के सूट काफी पसंद किए जाते हैं। इनके संग आप बैली हील्स कैरी कर सकती हैं।
अगर लंबी लड़कियों को हर मौके पर ग्रेसफुल अंदाज में नजर आना है तो उसके लिए ए लाइन सूट बेस्ट रहेंगे। लंबी हाइट पर यह सूट डिजाइन और भी ज्यादा खिलते हैं। प्लाजो और शरारा के संग ए लाइन कुर्तियां काफी स्टाइलिश लुक देती हैं। इन कुर्तियों में घेर अनारकली के मुकाबले थोड़ा कम होता है। ऐसे में यह ईजी टू कैरी भी रहती हैं। इनके संग आप फ्लेट हील्स से अपना लुक आकर्षक बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें: इन 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले थ्री पीस सूट से शादी के मौके पर पाएं ब्यूटीफुल लुक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।