herzindagi
best lehenga designs

Royal Silk Lehenga Designs: देवर की शादी में बस दिखेगा भाभी का जलवा, स्टाइल करें ऐसे रॉयल सिल्क लहंगे

देवर की शादी में भाभी का खूबसरत दिखना जरूरी होता है। ऐसे में यदि आपके भी देवर की शादी है, तो आज हम आपके लिए कुछ रॉयल लहंगे के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 19:15 IST

Royal Silk Lehenga Designs: शादियों का सीजन शुरू होते ही सबसे ज्यादा लुक को लेकर टेंशन होने लगती है। वहीं अगर शादी आपके घर में हो तब तो ये चिंता डबल हो जाती हैं। ऐसे मौके पर घर के लोगों को शादी में एकदम रॉयल दिखना होता है। ताकि हर कोई उनके लुक को बस देखता रह जाए। अक्सर आपने देखा होगा शादी हो या कोई बड़ा फंक्शन शुरू होने के कई महीनों पहले से घर की महिलाएं सबसे ज्यादा अपने ऑउटफिट को लेकर परेशान हो जाती हैं। शादी आपके देवर की हो तो भाभी के लिए यह बेहद खास मौका होता है। जिसमें वो खुद को सुंदर से सुंदर लुक देने का ट्राई करती हैं।

बेस्ट सिल्क लहंगे डिजाइन 

यदि आपके भी देवर की शादी है, तो आज हम आपके लिए कुछ रॉयल सिल्क लहंगों के डिजाइन लेकर आए हैं। जिनको आप भी कॉपी करके खुद को ग्रेसफुल और प्रिटी लुक दे पाएंगी। सिल्क लहंगों की खास बात यह होती है, कि इनको कैरी करने के बाद आप फंक्शन में एकदम डिफरेंट और शाही अंदाज में दिखती हैं। इनके साथ ज्वेलरी और हेयरस्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन आपके लुक और ज्यादा रिच लुक देता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं।

मेहंदी ग्रीन जरी वर्क लहंगा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nuupur Sannon (@nupursanon)

नूपुर सेनन का मेहंदी ग्रीन जरी वर्क लहंगे के साथ राउंड नेक कंट्रास्ट क्रीम कलर की चोली लुक गॉर्जियस लग रहा है। इसके साथ आप पर्ल और गोल्डन बीड्स बिग झुमके और स्लीक सा नेकपीस स्टाइल कर सकती हैं। खुद को ब्यूटीफुल लुक देने के लिए आप इसके साथ फंकी जुड़ा भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक और ज्यादा इन्हेंस होगा।

ये भी पढ़ें : Designer Lehenga : वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर लहंगे

कंट्रास्ट कलर सिल्क लहंगा

silk lehenga

देवर की शादी के लिए इस तरह का कंट्रास्ट कलर लहंगा भी आपके लुक में चार चांद लगा देगा। स्काई ब्लू प्लेन गोल्डन बॉर्डर लहंगे के साथ पिंक कलर के गोल्डन वर्क दुपट्टे का कॉम्बिनेशन अट्रैक्टिव लग रहा है। आजकल कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन वाली साड़ियां और लहंगे खूब फैशन में भी हैं। इसके संग आप बिग गोल्डन झुमकी और मैचिंग नेकपीस से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। साथ ही, ओपन स्ट्रेट हेयर आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। ऐसे लहंगे आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन 2000 से 5000 हजार की रेंज में मिल जाएंगे।

रेड गोल्डन सिल्क लहंगा

red silk lehenga

मैरिड गर्ल्स पर रेड कलर का ग्रेस वेडिंग में अलग ही लुक देता है। भाभी अपने देवर की शादी में ऐसा रेड गोल्डन वर्क सिल्क लहंगा कैरी करके एकदम अप्सरा नजर आएंगी। इसके संग गोल्डन नेकपीस, इयररिंग और कंगन आपके लुक में खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देंगे। आप चाहे तो फुल हैंड वेलवेट लाल रंग की चूड़ियां भी पेयर कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ डीप राउंड नेक वन फोर्थ स्लीव्स चोली परफेक्ट मैच रहेगा। दुपट्टे को आप भी फोटो में दिखाए गए तरीके से सिर्फ बॉर्डर लेकर ड्रेप करें।

ये भी पढ़ें : फिश कट लहंगे में लगना है स्टाइलिश तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह इसे करें कैरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।