दिव्यांका त्रिपाठी के ये ट्रेडिशनल लुक्स से लें टिप्स और खुद पर करें ट्राई

स्टाइलिश दिखने के लिए हमें मशहूर डिजाइनर और सभी सेलिब्रिटीज के लुक्स को फॉलो करना चाहिए और उसे अपने बॉडी टाइप के हिसाब से स्टाइल करना चाहिए।

divyanka tripathi fashion tips

मॉडर्न और अप-टू-डेट दिखना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड्स को फॉलो भी करते हैं। वहीं लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को समझने के लिए हम कई सेलिब्रिटीज को भी फॉलो करते हैं।टीवी सीरियल 'यह है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया आए दिन अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आ रही हैं और इनके लुक्स फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

अगर आप भी इनके पहनें ऑउटफिट को रीक्रिएट करने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिससे आप इनके ये कातिलाना अंदाज कर सकती हैं रीक्रिएट।

साड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी

divyanka tripathi wearing saree

यह साड़ी मिमामस: डिजाइनर स्टोर द्वारा डिजाइन की गई है। बता दें कि इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको करीब 800 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। ऐसी साड़ी आप फॉर्मल वियर के लिए ट्राई कर सकती हैं।(ऐसे रखें सिल्क साड़ी का ख्याल)

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप पर्ल डिजाइन के ज्वेलरी सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप लिप्स के लिए बोल्ड कलर चुनें।

इसे भी पढ़ें :वेलवेट के फ्लोरल लहंगे को ऐसे पहनेंगी तो दिखेंगी आकर्षक

शरारा सेट में दिव्यांका त्रिपाठी

divyanka tripathi wearing sharara set

दिव्यांका की पहनी यह ऑउटफिट डिजाइनर रचित खन्ना द्वारा डिजाइन की गई है। बता दें कि अगर आप प्लस साइज हैं तो कुर्ती के लिए आप शॉर्ट की जगह लॉन्ग कुर्ती पहन सकती हैं।

HZ Tip : ऐसे कलर के शरारा सेट के साथ आप बालों के लिए बन हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। साथ ही उसे ताजे गजरे की मदद से सजा सकती हैं। इसके अलावा आप मेकअप के लिए न्यूड कलर को चुनें और बेस मेकअप को ड्युई रखें।

इसे भी पढ़ें :शरारा के ये डिजाइंस आपके लुक को बना देंगे अर्बन-देसी, देखें तस्वीरें

शॉर्ट अनारकली के साथ स्कर्ट में दिव्यांका त्रिपाठी

divyanka tripathi wearing short anarkali

इस तरह के ऑउटफिट आप मेहंदी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के मिलते-जुलते ऑउटफिट आपको करीब 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (साड़ी स्टाइलिंग टिप्स)

HZ Tip : इस तरह के ऑउटफिट के साथ आप हैवी इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप फ्रंट स्टाइलिंग कर बाकी बची लेंथ को कर्ल्स कर ओपन छोड़ सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारा दिखाए गए ये दिव्यांका त्रिपाठी के लेटेस्ट लुक जिसे आप अपने ब्राइडल लुक के लिए कर सकती हैं रीक्रिएट और उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

Image Courtesy : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP