हर दुल्हन का सपना होता है कि शादी में वो सबसे अलग और सुंदर नजर आए। इसके लिए मेकअप और ज्वेलरी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, एक सही लहंगे का चुनाव। इस वर्ष हमें लहंगे में एक से बढ़कर एक डिजाइन नजर आई, जो ब्राइड्स के लिहाज से बहुत ही अच्छी थीं। अगर आप भी इनकी एक झलक देखना चाहती हैं, तो लेख को अंत तक पढ़ें।
बाग-ए-बहार लहंगा
'बाग-ए-बहार' यह कोई लहंगे का पैटर्न नहीं है बल्कि फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने लेटेस्ट वेडिंग कलेक्शन में एक लहंगे को इसी नाम के साथ पेश किया है। आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर में इसकी झलक पा सकती हैं।
सिल्क फैब्रिक पर बने इस लहंगे में गोल्डन थ्रेड से जो एम्ब्रॉयडरी बनाई गई है, उसमें आप बाग, चिड़यां और फूल पत्ती आदि को देख सकती हैं। आजकल की दुल्हनें अपनी शादी के लहंगों को चुनते वक्त केवल उसका रंग और डिजाइन ही नहीं देखती हैं बल्कि उस डिजाइन के पीछे छुपे अर्थ को भी जानने में उनका इंटरेस्ट रहता है। ऐसे में ग्रोथ और फ्रीडम को सिम्बोलाइज करने वाला यह लहंगा आपको भी जरूर पसंद आएगा। आप भी इस तरह का लहंगा शादी के लिए अपने मन माफिक अंदाज में कस्टमाइज करा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल वेडिंग सीजन में खूब नजर आए ये आउटफिट्स
View this post on Instagram
गोटा-पट्टी लहंगा
गोटा-पट्टी काम नया नहीं बल्कि बहुत पुराना है और राजस्थानी कल्चर की मिशाल है। आपको साड़ी और सलवार सूट में गोटा पट्टी का काम खूब देखने को मिल जाएगा। इस तस्वीर में आप लहंगे पर भी गोटा पट्टी का खूबसूरत काम देख सकती हैं। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइन किया है अबू जानी संदीप खासला ने।
आपको बता दें कि तीसरी, चौथी और पांचवी शताब्दी से चले आ रहे गोटा पट्टी के काम को आज भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि दुल्हन के लहंगे में जरी, कुंदन और स्टोन का काम किया जाता है। मगर पहले के समय में दुल्हन के लहंगे पर गोटा-पट्टी का ही काम होता था।
गोटों को चांदी और सोने की परत वाले धागों से तैयार किया जाता था। मगर अब वक्त बदल चुका है। अच्छी क्वालिटी के गोटों से अब यह काम किया जाता है। यह एक तरह का क्राफ्ट वर्क है, जो भारत में राजस्थान और पाकिस्तान में भी किया जाता है। इस तहर के काम को सिल्क कॉटन, साटन और रॉ सिल्क में किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Google Year In Search 2023: दिल छू गए ये फैशन मोमेंट्स
एंब्रॉयडरी वाला लहंगा
आप इस तस्वीर में अथिया शेट्टी को शादी के जोड़े में दख सकती हैं। उनका ब्राइडल लहंगा फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। लाइट वेट लहंगों में इस वर्ष बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिले। अथिया शेट्टी का यह ब्राइडल लुक भी उन्हीं में से एक था। अथिया शेट्टी ने जो लहंगा कैरी किया हुआ है, उसमें कॉपर और लाइट शेड के धागों से एंब्रॉयडरी की गई है। लहंगे के साथ अथिया ने फुल स्लीव्स की क्रॉप चोली पहनी हुई है, जो उनके लहंगा लुक को और भी ज्यादा संवार रही है। अब सिर पर लाल दुपट्टा रखने का फैशन भी कम होता हुआ नजर आ रहा है। अथिया ने भी लहंगे के साथ उसी से मैच करते हुए दो दुपट्टे कैरी किए हैं। आप भी अथिया की तरह को-ऑर्ड स्टाइल में लहंगा डिजाइन करा सकती हैं।
View this post on Instagram
रेड ब्राइडल लहंगा
रेड कलर के ब्राइडल लहंगे फैशन भी एक बार फिर से इस सीजन में वापिस आता हुआ दिखा। इसका क्रेडिट जाता है फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को। मनीष मल्होत्रा इस वर्ष सारे ट्रेंड्स लेकर आए। जहां वेल्वेट का कमबैक हुआ वहीं रेड कलर के लहंगे पर कॉपर और सिल्वर कलर के थ्रेड से घनी एम्ब्रॉयडरी वर्क को दोबारा प्रोत्साहित किया गया।
लहंगे के साथ दुपट्टों के फ्रंट पर भी हैवी वर्क नजर आया और तरह-तरह की चोली डिजाइन फैशन में दिखी। अब लहंगे के साथ सिंपल ब्लाउज की जगह क्रॉप चोली ज्यादा देखने को मिली। डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज भी इस वर्ष काफी पसंद किए गए।
अगर आप भी अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा ही पहनना चाहती हैं, तो आपको भी इस तस्वीर से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए और कुछ ऐसा ही लहंगा डिजाइन करना चाहिए। आपको बाजार में थोड़े लाइट वर्क में भी ब्राइडल लहंगे मिल जाएंगे, जिन्हें आप डिजाइनर चोली के साथ कैरी कर सकती हैं।
View this post on Instagram
गोल्डन ब्राइडल लहंगा
गोल्डन ब्राइडल लहंगा का फैशन अंकिता लोखंडे लेकर आई थीं। जब अपनी शादी में उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया था। उस वक्त भी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उनका लहंगा डिजाइन किया था और इस तस्वीर में आप जो लहंगा देख रही हैं, वही भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
रीगल गोल्डन सीक्वेंस और स्वरोस्की क्रिस्टल वाला यह लहंगा ब्राइड्स के लिए इस वेडिंग सीजन में बहुत अच्छा विकल्प बन सकता है। शादी में सभी लोगों की नजरें ब्राइड के लुक पर टिकी होती है। यदि आप इस तरह के ब्राइडल लहंगे को कैरी करती हैं, तो आप बेहतरीन ब्राइडल लुक मिल सकता है।
इस तरह का लहंगा थोड़ा हैवी होगा इसलिए आपको दुपट्टे और चोली पर थोड़ा कम वर्क कराना चाहिए। यदि आप पूरा ही हैवी लुक चाहते हैं, तो वे भी हैवी ही चुन सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों