जब भी हम कहीं जाने के लिए तैयार होते हैं, तो सबसे पहले कपड़ों को सिलेक्ट करते हैं। इसके बाद मेकअप लुक को चूज करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकअप करने से लुक पूरा चेंज हो जाता है। इसके बाद आती है हेयर स्टाइल की बारी। इसके लिए हम कई बार स्लीक हेयर स्टाइल ही बना लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हेयर स्टाइल आसानी से बन जाते हैं। लेकिन ये हर किसी फेस पर अच्छे नहीं लगते हैं। इसके लिए जरूरी होता है कि आप कुछ अलग ट्राई करें। आप इसके लिए बाउंसी हेयर स्टाइल को क्रिएट करें। इससे आपका लुक पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के बाउंसी हेयर स्टाइल आपके ऊपर अच्छे लगेंगे।
पफ के साथ बनाएं पोनीटेल
अक्सर हम पोनीटेल को सिंपल तरीके से बना लेते हैं। लेकिन ये अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में जरूरी है कि बालों को बाउंस दिया जाए। अलग तरह से हेयर स्टाइल को बनाया जाए। इसके लिए आप पहले बालों में कर्लिंग मशीन से बाउंस क्रिएट करें। इसके बाद आगे के कुछ बालों को ऊपर की तरफ सेट करके पिन करें। इससे एक पफ क्रिएट हो जाएगा। फिर पोनीटेल बनाएं। इस तरह से आपके बालों में बाउंस आ जाएगा। साथ ही, हेयर स्टाइल अच्छे लगने लगेंगे। आप चाहें तो इसके साथ साइड ब्रेड भी बना सकती हैं।
फ्लावर डिजाइन हेयर स्टाइल
अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जानें का प्लान कर रही हैं, तो ऐसे में आप फ्लावर डिजाइन वाले हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें सारे बालों में कर्ल किया जाता है। इसके बाद इसे राउंड पफ बनाकर सेट किया जाता है। पीछे की तरफ ब्रेड बनाकर इसे घूमाने के बाद फ्लावर बनाए जाते हैं। इससे हेयर स्टाइल अच्छा लगता है। अब बाकी बचे बालों में कर्ल किया जाता है। आप चाहें तो आगे की तरफ के थोड़े से बालों को निकालकर इसे भी कर्ल कर सकती हैं। इसके बाद इसमें एक्सेसरीज को लगाएं। इस तरह के हेयर स्टाइल भी बनने के बाद अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: बालों को स्ट्रेट या कर्ल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ओपन हेयर स्टाइल को दें बाउंस
बाउंसी बाल चेहरे को छोटा और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसे बनाने के लिए बस आपको पूरे बालों में लूज कर्ल करने हैं। आगे की तरफ साइड पार्टीशन करके अच्छा सा हेयर बैंड लगाना है। पीछे के बालों को स्प्रे की मदद से सेट करना है। इस तरह से आपका हेयर स्टाइल रेडी हो जाएगा। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ क्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको सिर्फ 20 मिनट का टाइम लगेगा।
हेयर स्टाइल बनाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हर कोई ये हेयर स्टाइल क्रिएट करता है। इसमें से कई सारे लुक ऐसे होते हैं, जो हर आउटफिट के साथ अच्छे नजर आते हैं। आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए। इससे लुक और भी अच्छा लगने लगता है। आप इसे ट्राई जरूर करें। इससे आप भी अच्छी लगेंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों