अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप और हम अपने लुक के साथ में कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। इसमें बालों को स्टाइलिश लुक देना भी बेहद अहम होता है। आजकल कई तरह के हेयर स्टाइल्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इन सब में से नार्मल कर्ल्स हेयर स्टाइल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
कर्ल्स करने के लिए हम कई चीजों की मदद लेते हैं। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं बालों में कर्ल्स करने के कुछ खास टिप्स ताकि आपके बाल दिखे सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत-
वैसे तो मार्केट में कई तरह के हेयर स्टाइलिंग टूल्स मिल जाएंगे। वहीं कर्ल्स करने के लिए हम ज्यादातर हेयर टोंग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह बालों को कर्ल तो कर देते हैं मगर इन्हें बाउंसी लुक देने में असफल रह जाते हैं। बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप हेयर टोंग की जगह पर हेयर स्ट्रैटनर की मदद ले सकते हैं। यह आपके बालों को सही तरह से स्टाइलिश और बाउंसी लुक देने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: Curly Hair: कर्ली बालों को सुलझाने में होती है परेशानी, ये तरीके अपनाएं
अक्सर हमें जानकारी कम होने के कारण पहले बालों को कर्ल्स कर लेते हैं और फिर जाकर बालों की मांग निकालकर इन्हें सेट करने में लग जाते हैं। बता दें कि यह तरीका बिल्कुल गलत होता है। सबसे पहले आपको बालों को क्लीन करके सही तरह से से करना चाहिए और फिर कर्ल्स करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: अगर आपके हैं घुंघराले बाल तो इस तरह करें इनकी देखभाल, नहीं होंगे खराब
अगर बालों को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।