कई सारी ऐसी महिलाएं होती हैं जिनके घुंघराले बाल होते हैं। ऐसे बाल दिखने में काफी आकर्षक और घने होते हैं लेकिन इन्हें संभालने में उतनी ही दिक्कत आती है। खासकर गर्मी के मौसम में इस तरह के बाल काफी मुश्किल से संभाले जाते हैं। दरअसल, घुंघराले बालों में समस्याएं भी काफी होती हैं जैसे- दोमुंहे बाल और रूखापन। जिसके कारण बाल कमजोर हो जाते हैं।
इसी वजह से हम आपको कुछ तरीके बताएं जिसकी मदद से आप अपने बालों की देखभाल अच्छे से कर पाएगी।
महिलाएं अक्सर रात में सोते समय बालों को खुला रखती हैं। जिसके कारण बाल और पहले के मुकाबले और ज्यादा उलझ जाते हैं साथ ही टूटने भी लगते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को हर रात बांधकर सोए। ऐसा करने से आपके बाल कम टूटेंगे।
टिप्स: आप चाहे तो बालों में पोनीटेल बनाकर सो सकती हैं।
घुंघराले बालों में बार-बार शैंपू करने से स्कैल्प से तेल निकल जाता है। जिसके कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में आपको सिर्फ हफ्ते में 1 बार शैंपू से बाल धोने चाहिए। इसके लिए आप चाहे तो मॉइश्चराइजिंग शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं।
टिप्स: इस तरह के शैंपू आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: दोमुंहे बालों के लिए लगाएं ये होममेड हेयर मास्क, बालों की ग्रोथ पर पड़ सकता है असर
कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो घुंघराले बालों को सुलझाने के लिए हेयर ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इससे बाल सबसे ज्यादा टूटते हैं। क्योंकि ब्रश में मौजूद ब्रिसल्स में बाल फंस जाते हैं जिसके कारण उन्हें निकालने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए आपको चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए।
हेयर मास्क लगाने से केवल स्कैल्प ही मजबूत करता है बल्कि पोषण भी देता है। बालों को हीट स्टाइलिंग और प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। इसके लिए एवोकाडो और ऑलिव ऑयल से बने हेयर मास्क को अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं। आप इनकी शाइनिंग के लिए शहद और दही भी लगा सकती हैं।
टिप्स: मास्क को लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे से शैम्पू से साफ कर लें।
घुंघराले बालों के लिए आप जो भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें वो केमिकल फ्री होना चाहिए। तभी आपके बात सुरक्षित रह पाएंगे। इसके लिए आप चाहे तो घर पर ही मौजूद चीजों से इन्हें तैयार कर सकती हैं और बालों में अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: परफेक्ट हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए करें ये काम
आप भी इन टिप्स की मदद से अपने घुंघराले बालों का ध्यान रख सकती हैं। अगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरी के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।