herzindagi
main divyanka tripathi

समर्स में शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट करना है अपना स्टाइल तो दिव्यांका त्रिपाठी के इन लुक्स से लें आईडियाज

समर्स में लड़कियां शॉर्ट ड्रेस पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में स्टाइल को और भी अधिक स्पाइसअप करने करने के लिए आप दिव्यांका त्रिपाठी के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-06-09, 18:08 IST

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रही हैं और इसके लिए वह केपटाउन में हैं। हालांकि, केपटाउन से भी वह अपने फैन्स के साथ अपने लुक्स व पिक्चर्स सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। यूं तो दिव्यांका को अधिकतर एथनिक वियर में ही नजर आती हैं, लेकिन इन दिनों वह शॉर्ट ड्रेस में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर रही हैं और उनका हर लुक एक से बढ़कर एक है। वह शॉर्ट ड्रेस में कलर्स से लेकर स्टाइलिंग व ड्रेपिंग तक में एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी समर्स में शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहती हैं तो यकीनन दिव्यांका त्रिपाठी के लेटेस्ट लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी के कुछ शॉर्ट ड्रेस लुक्स के बारे में बताएंगे, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

ऑरेंज शॉर्ट ड्रेस

inside  orange dress

दिव्यांका त्रिपाठी का यह लुक बेहद फंकी और स्टाइलिश है। इस लुक में दिव्यांका ने ऑरेंज शॉर्ट ड्रेसको पहना है। इसके साथ उन्होंने ब्लू जैकेट की लेयरिंग की है। लाइट मेकअप और हाफ बन से दिव्यांका ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। अगर आप दिव्यांका के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो एक लॉन्ग स्टेटमेंट नेकपीस भी पहन सकती हैं। वहीं स्पोर्टी टच के लिए आप कलरफुल या व्हाइट स्नीकर्स कैरी कर सकती हैं।

पिंक शॉर्ट ड्रेस

inside  pink shirt

दिव्यांका त्रिपाठी का यह लुक भी काफी यूनिक है। इस लुक में दिव्यांका ने पिंक शॉर्ट ड्रेस पहनी है। इसके साथ टू हाई पोनीटेल और व्हाइट स्नीकर्स उनके लुक को और भी फंकी बना रहा है। अगर आप दिव्यांका त्रिपाठी के इस पिंक शॉर्ट ड्रेस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो इससे आप कई स्टाइल्स कैरी कर सकती हैं। मसलन, स्नीकर्स की जगह हील्स व लो पोनीटेल बनाकर आप एक फेमिनिन लुक क्रिएट कर सकती हैं। वहीं इसके साथ आप एक वॉच भी पहन सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ इस तरह चुनें पर्स

डार्क ब्लू बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस

inside  dark blue dress

अगर आप पार्टी में शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहती हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी का यह लुक देखें। इस लुक में दिव्यांका ने स्लीवलेस बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेसपहनी है, जिसे फ्रंट स्लिट लुक दिया गया है। इसके साथ दिव्यांका ने अर्थी टोन की जैकेट और येलो स्नीकर्स को पेयर किया है। अगर आप पार्टी में इस शॉर्ट ड्रेस को पहनना चाहती हैं तो ट्रांसपेरेंट हील्स या सीक्वेंस हील्स को पहन सकती हैं। वहीं इसके साथ आप खूबसूरत चोकर कैरी करके अपने लुक को खास बनाएं।

व्हाइट एंड ब्लू पोल्का शॉर्ट ड्रेस

inside  white and blue dress

अगर आप घर पर रहते हुए एक केजुअल और कंफर्टेबल शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहती हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में दिव्यांका ने ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है, जिस पर व्हाइट पोल्का डॉट लुकइसे और भी खास बना रहा है। ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में वह बेहद अच्छी लग रही हैं। आप भी घर में कंफर्ट और रिलैक्सिंग मूड में दिव्यांका के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। वहीं अगर आप आउटिंग के दौरान इस शॉर्ट ड्रेस को पहन रही हैं तो ऐसे में आप बेल्ट को इसके साथ स्टाइल करें। इससे आपके लुक में एक स्ट्रक्चर एड होगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-बनारसी दुपट्टे को स्‍टाइलिश अंदाज में ड्रेप करने के टिप्‍स

व्हाइट एंड ब्लैक शॉर्ट ड्रेस

inside  white and black shirt

दिव्यांका त्रिपाठी का यह लुक बेहद ही स्टाइलिश है। ब्लैक फुल स्लीव्स शॉर्ट ड्रेस में साइड स्लिट काफी अच्छा लग रहा है। ओपन हेयर और लाइट मेकअपदिव्यांका पर काफी अच्छा लग रहा है। आप किसी खास फंक्शन में दिव्यांका के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। खूबसूरत पेंडेंट और ब्लैक हील्स आपके लुक को खास बनाएगा। इसके अलावा एक स्टाइलिश स्टेटमेंट ब्रेसलेट भी इस आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा।

तो आप दिव्यांका त्रिपाठी के किस शॉर्ट ड्रेस लुक को रिक्रिएट करने का मन बना रही हैं, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।