herzindagi
main fashion  sheer looks

समर्स लुक को बनाना है खास तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहनें शीयर

अगर आप समर्स में अपने लुक को एक डिफरेंट टच देना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह शीयर स्टाइल को कैरी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-05-09, 11:00 IST

गर्मी के मौसम में स्टाइलिंग के दौरान जिस बात का ख्याल सबसे अधिक रखा जाता है, वह है कंफर्ट। तपिश भरे दिनों में लाइटवेट कंफर्टेबल आउटफिट पहनने की चाहत हम सभी की होती है। ऐसे में शीयर यकीनन एक बेहतरीन स्टाइल हो सकता है। इस बार शीयर स्टाइल का ट्रेंड फिर से लौट आया है और बॉलीवुड दीवाज शीयर लुक को खुले दिल से पहन रही हैं। शीयर लुक की खास बात यह है कि इससे आपका लुक बेहद ही गार्जियस लगता है, क्योंकि यह आपकी स्किन को सही तहर से शोऑफ करता है। ऐसे में अगर शीयर स्टाइल को अगर सही तरह से कैरी किया जाए तो इससे एक बेहतरीन लुक क्रिएट किया जा सकता है। आप शीयर ड्रेस से लेकर गाउन यहां तक कि सूट आदि में भी इसे कैरी कर सकती हैं। हालांकि अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ शीयर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

नोरा फतेही

inside  nora fatehi

अगर आप नाइट पार्टी में शीयर लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के इस लुक से आईडिया ले सकती हैं। इस लुक में नोरा ने व्हाइट शीयर फुल स्लीव्स गाउनपहना है। जिसमें सीक्वेंस लुक उनके लुक को और भी खास बना रहा है। आप पार्टी में इस तरह से सीक्वेंस शीयर गाउन को पहन सकती हैं। इस गाउन के साथ मेकअप को सटल ही रखें ताकि आपके गाउन का लुक निखरकर सामने आए।

जान्हवी कपूर

inside  jahnvi kapoor

इस लुक में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मल्टीकलर लहंगे को कैरी किया है। प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ उन्होंने शीयर दुपट्टे को स्टाइल किया है। मांगटीका और ईयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को खास बनाया है। आप भी अगर चाहें तो लहंगे या सूट के साथ शीयर दुपट्टेको पहन सकती हैं और अपने लुक को बैलेंस कर सकती हैं। आप मेकअप और हेयरस्टाइल के जरिए अपने लुक को यूनिक टच दे सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्लैक का फैशन कभी नहीं होता आउट, ये हैं इसकी 5 वजहें

वाणी कपूर

inside  vadi kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर का यह लुक यकीनन बेहद ही वाइब्रेंट और ब्यूटीफुल है। इस लुक में वाणी ने बोहेमियन स्टाइल प्लंजिंग नेकलाइन फ्लोरल प्रिंट गाउन को पहना है। इसके साथ थिक बेल्ट और हील्स उनके लुक को खास बना रहे हैं। वैसे तो वाणी ने इस लुक को एसेसरीज फ्री रखा है, लेकिन आप ब्यूटीफुल पेंडेंट, ब्रेसलेट व वॉच के जरिए अपने लुक को एसेसराइज कर सकती हैं। वहीं हेयर्स को आप कर्ल पोनीटेल स्टाइल दे सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

inside  sunakshi

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक समर के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट ऑफ शोल्डर शीयर क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट को पेयर किया है। इसके साथ लेस वर्क को रफल्स स्टाइल में शामिल किया गया है, जो सोनाक्षी के लुकको बेहद खास बना रहा है। आप भी समर में इस तरह से व्हाइट शीयर आउटफिट को पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। इस लुक को रिक्रिएट करते हुए आप चोकर नेकपीस के साथ पेंडेंट कैरी करके नेकपीस लेयरिंग कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-समर्स में दिखना है कूल और स्टाइलिश तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहनें काफ्तान

सोनम कपूर

inside  soman

अगर आप शीयर लुक को एक एलीगेंट तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के इस लुक से आईडिया लें। इस लुक में सोनम ने मैटेलिक गोल्ड सूट को पहना है, जिसके साथ उन्होंने शीयर दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही दुपट्टे पर रेड फ्लोरल एंब्रायडरी सोनम के लुक को खास बना रही है। आप इस तरह से दुपट्टे के जरिए शीयर लुक को बेहद आसानी से फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

तो आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का शीयर लुक सबसे अच्छा लगा और किस लुक को आप सबसे पहले रिक्रिएट करना चाहेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।