व्हाइट क्रॉप टॉप को ब्लू जींस के साथ पहना जा सकता है कई तरीकों से, बस देखे नोरा के यह लुक्स

व्हाइट क्रॉप टॉप विद ब्लू जींस को एक सिंपल लुक माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे कई तरीकों से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में नोरा के इन लुक्स से आईडिया ले सकती हैं।

nora white look Main

व्हाइट क्रॉप टॉप विद ब्लू जींस एक बेसिक व केजुअल आउटफिट है। अमूमन हर लड़की के वार्डरोब में व्हाइट टॉप के साथ ब्लू जींस का कॉम्बिनेशन देखने को मिल ही जाएगा। आमतौर पर लड़कियां व्हाइट क्रॉप टॉप को ब्लू जींस के साथ एक ही तरह पेयर करके पहनती हैं, जिसके कारण उनका लुक हमेशा की तरह और काफी बोरिंग नजर आता है। हो सकता है कि आप भी व्हाइट क्रॉप विद ब्लू जींस स्टाइल को एक सिंपल और केजुअल वियर मानती हो। लेकिन यह एक ऐसा लुक है, जिसे सिर्फ केजुअल में ही नहीं, बल्कि ऑफिस मीटिंग व डेट आदि पर भी पहना जा सकता है। बस जरूरत है इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल करने की। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू जींस पेयर करना काफी पसंद है। वह केजुअल से लेकर एयरपोर्ट लुक में इस स्टाइल में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनके लुक की खासियत यह है कि वह हर बार इसे एक अलग अंदाज में पहनती हैं, जिसके कारण उनका लुक हर बार डिफरेंट होता है। अगर आप भी व्हाइट क्रॉप टॉप को ब्लू जींस के साथ डिफरेंट तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो आपको नोरा फतेही के लुक्स से आईडिया लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको नोरा फतेही के कुछ बेहतरीन व्हाइट क्रॉप टॉप विद डेनिम जींस लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

वी नेक टॉप विद जींस

nora white look inside

इस लुक में नोरा ने डीप वी नेक फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्ट जींस को पेयर किया है। अपने लुक में कलर एड करने के लिए उन्होंने रेड हैंड बैग को भी अपने लुक का हिस्सा बनाया है। नोरा का यह लुक बेहद ही ग्रेसफुल है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ डे टाइम में आउटिंग के लिए जा रही हैं तो नोरा की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं। चूंकि आप डीप वी नेकशेप क्रॉप टॉप पहन रही हैं, इसलिए अपने नेक एरिया को फ्लॉन्ट करने के लिए एक स्टाइलिश चोकर या पेंडेंट जरूर पहनें।

लेस नेक टॉप विद जींस

nora white look inside

नोरा का यह लुक काफी पुराना है। इसमें भी उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू जींस को पेयर किया है। नोरा ने हाई नेक लेस व्हाइट क्रॉप टॉप को अपने लुक का हिस्सा बनाया है, जिसमें स्लीव्स पर भी लेस वर्क किया गया है। लेकिन अगर आप अपने क्रॉप टॉप को एक स्टाइलिश टच देना चाहती हैं और पार्टी में इस लुक को कैरी करना चाहती हैं तो स्लीवलेस या हॉल्टर नेक स्टाइल हाईनेक लेस क्रॉप टॉप को अपने लुक का हिस्सा बनाएं। साथ ही स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को और भी खास बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखना है स्टाइलिश तो उनके इन लुक्स से लें आईडियाज

बो स्टाइल क्रॉप टॉप विद जींस

nora white look inside

नोरा का यह लुक काफी इंस्पायरिंग है। इसमें नोरा ने बो स्टाइल ट्यूब क्रॉप टॉप को कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने हाई वेस्ट जींस विद मैचिंग जैकेट को स्टाइल किया है। अगर आप चाहें तो डे टाइम में आउटिंग में नोरा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। वैसे आप पम्पस की जगह ब्लू सैंडल्स व कलरफुल ईयररिंग्स को जरूर कैरी करें।

व्हाइट टी क्रॉप टॉप विद जींस

nora white look inside

एयरपोर्ट लुक में नोरा यकीनन न्यू फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। इस लुक में नोरा ने व्हाइट टी को बतौर क्रॉप टॉप कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने ब्लू जेगिंग्स और मैचिंग जैकेट को स्टाइल किया है। इसमें उनके व्हाइट बूट्स काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। अगर आप नोरा के इस लुक को एक ट्विस्ट के साथ कैरी करना चाहती हैं तो रिप्ड जींस व फंकी पैच जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं।

आपको इनमें से नोरा का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा और आप किस स्टाइल को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: pinkvilla, instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP