herzindagi
floral pants main

समर में फ्लोरल पैंट को अलग-अलग तरीके से करना है स्टाइल तो बॉलीवुड दीवाज से लें आईडिया

अगर आप समर में फ्लोरल पैंट को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-03-30, 12:45 IST

गर्मियों का मौसम हो और फ्लोरल को लुक का हिस्सा ना बनाया जाए, ऐसा तो हो नहीं सकता। यह आपके लुक में एक फ्रेशनेस लेकर आता है। आमतौर पर लड़कियां समर में फ्लोरल लुक को कैरी करने के लिए टॉप से लेकर फुटवियर यहां तक कि एसेसरीज आदि का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप फ्लोरल लुक को एक सेफ तरीके से अपने स्टाइल का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में फ्लोरल पैंट पहनना सबसे अच्छा रहेगा। आप इसे एक नहीं, कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं। वैसे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फ्लोरल पैंट को अपने स्टाइल का हिस्सा बना चुकी हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो बॉलीवुड दीवाज के लुक्स से आईडिया लेकर फ्लोरल पैंट को स्टाइल कर सकती हैं और एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के फ्लोरल पैंट लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-

करिश्मा कपूर

karishma kapoor floral pants Inside

इस लुक में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मल्टीकलर फ्लोरल पैंट को व्हाइट शर्ट के साथ कैरी किया है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए करिश्मा ने रेड लिप्स और लॉन्ग नेकपीस कैरी किया है। आप नाइट टाइम में आउटिंग के लिए या दोस्तों के साथ ईवनिंग पार्टी में करिश्मा के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। अगर आप डे टाइम में करिश्मा के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो शर्ट की जगह स्लीवलेस स्ट्राइप्स व्हाइट टॉप को भी पेयर कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:प्रिंटिड पैंट्स के फैशन को एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया पॉपुलर

अनन्या पांडे

ananya pandey floral pants Inside

इस लुक में अनन्या पांडे ने हाई वेस्ट डेनिम फ्लोरल कूलाट्स के साथ कलरफुल फ्लोरल टी को पेयर किया है। सटल मेकअप और ओपन हेयर लुक में अनन्या का लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग नजर आ रहा है। आप कॉलेज में अनन्या के इस लुक को बेहद आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। हालांकि अपने लुक को स्पोर्टी टच देने के लिए आप सैंडल्स की जगह शूज पहन सकती हैं।

कृति सेनन

kirti senon floral pants Inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का यह फ्लोरल पैंट बेहद सिंपल है और केजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में कृति ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ रिप्ड फ्लोरल डेनिम जींस को कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स को पेयर किया है। आप इस लुक को रिक्रिएट करते समय लॉन्ग पेंडेंट से अपने लुक को थोड़ा चिक बना सकती हैं। इसके अलावा क्रॉप टॉप के साथ भी इसे कैरी किया जा सकता है।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone floral pants Inside

दीपिका पादुकोण का यह फ्लोरल पैंट बेहद ही रिफ्रेशिंग और समर परफेक्ट है। इस लुक में दीपिका ने व्हाइट टी के साथ मल्टीकलर फ्लोरल पैंट को स्टाइल किया है। उन्होंने पैंट को नीचे से फोल्ड किया है और व्हाइट स्नीकर्स से लुक को थोड़ा स्पोर्टी बनाया है। अगर आप दीपिका पादुकोण के इस लुक को डे टाइम में आउटिंग के दौरान कैरी कर रही हैं तो स्नीकर्स की जगह सैंडल्स या पम्पस पहन सकती हैं। वहीं चंकी नेकपीस और समर जैकेट या डेनिम जैकेट से अपने लुक की लेयरिंग कर सकती हैं। इस लुक में लॉन्ग श्रग भी आप पर काफी अच्छा लगेगा।

करीना कपूर खान

kareena kapoor floral pants Inside

बॉलीवुड की बेबो हमेशा से ही अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करती हैं। इस लुक में भी करीना ने फ्लोरल लुक को को-ऑर्ड सेट के रूप में कैरी किया है। उन्होंने येलो कलर के फुल स्लीव्स टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट को स्टाइल किया है, जिसमें रेड व पिंक प्रिंट्स को शामिल किया गया है। अगर आप करीना ने इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो ऐसे में आप अपने मेकअप को थोड़ा बोल्ड रख सकती हैं। वहीं हेयर्स को ओपन या साइड ब्रेड लुक दे सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:फ्लोरल ज्वैलरी में लगेंगी बेहद खूबसूरत, बस चुनते समय इन बातों पर करें फोकस

तो अब आप किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के फ्लोरल पैंट लुक्स को रिक्रिएट करने के बारे में सोच रही हैं, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit:pinimg.com, instagram.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।