कुछ महिलाएं एथनिक वियर सिर्फ इसलिए पहनना पसंद नहीं करतीं क्योंकि उन्हें लगता है कि इंडियन वियर बोरिंग होते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। इंडियन वियर बोरिंग इसलिए लगते हैं क्योंकि आप हर बार उन्हें एक ही तरह से पहनती हैं। अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें। अगर हर बार आप अपने सूट को सलवार के साथ ही पहनती हैं तो अब थोड़ा बोल्ड हों और मौनी रॉय की तरह अपने बॉटम वियर में थोड़ा बदलाव करें। अगर आप अपने बॉटम वियर को बदलती हैं तो इससे आपके सूट का पूरा लुक ही बदल जाता है। तो चलिए जानते हैं कि सूट के साथ सलवार के अलावा आप मौनी की तरह क्या-क्या पहन सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: सलवार सूट के साथ बनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे स्टाइलिश हेयरस्टाइल
शरारा पैंट्स
शरारा पैंट्स इन दिनों काफी चलन में है। वैसे तो लड़कियां इसे बतौर पार्टी वियर ही पहन रही हैं लेकिन आप इसे केजुअल्स में भी ट्राई कर सकती हैं। मौनी ने भी इस लुक में पिंक सूट के साथ मैचिंग कलर का फ्लेयर्ड शरारा पैंट्स कैरी की हैं। जिसके साथ गोटा पट्टी का काम इस बॉटम वियर की खूबसूरती को और भी अधिक निखार रहा है।
सिगरेट पैंट
सूट के साथ सिगरेट पैंट पहनना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। अगर आप चाहें तो मौनी की तरह अपने व्हाइट कुर्ते को सिगरेट पैंट के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं। इस बॉटम वियर का गोटा लेस लुक काफी अच्छा लग रहा है। आप इस लुक को केजुअल्स से लेकर ऑफिस तक आसानी से कैरी कर सकती हैं।
प्लाजो पैंट्स
अनारकली के साथ प्लाजो, सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन मौनी का यह लुक देखकर आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहेंगी। मौनी ने Pure Silk Lucknowi Kashish dress को प्लाजो पैंट्स के साथ कैरी किया है। मौनी का यह एयरपोर्ट लुक Insha Creations NX का था। जो मौनी पर बेहद जंच रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: जाह्नवी कपूर का श्रग स्टाइल इंडो वेस्टर्न लुक हो रहा है पॉपुलर
ट्रॉउज़र लुक
अगर आप कुछ नया पहनना चाहती हैं तो मौनी का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। मौनी ने व्हाइट एंड लाइट ब्लू कलर की इस शॉर्ट कुर्ती को व्हाइट कलर के लूज ट्रॉउज़र पैंट के साथ कैरी किया है। मौनी का यह लुक एकदम डिफरेंट है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों