पिंक एक ऐसा कलर है, जो हर लड़की के दिल के करीब होता है। शायद ही कोई ऐसी लड़की हो, जिसके वार्डरोब में पिंक कलर का आउटफिट ना हो। वैसे पिंक कलर से यह लगाव सिर्फ आम लड़कियों में ही नहीं होता, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस कलर को पहनना काफी पसंद करती हैं। हर बॉलीवुड एक्ट्रेस के वार्डरोब में आपको पिंक कलर आउटफिट जरूर मिल जाएगा। लड़कियों के बीच इस पिंक कलर क्रेज को देखते हुए बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर भी इस कलर को अपने कलेक्शन का हिस्सा बनाते हैं। फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पिंक कलर को लहंगे में कई तरह से डिजाइन कर चुके हैं और कई दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उनके द्वारा डिजाइन किए हुए लहंगे पहने हैं। अगर आप भी किसी खास अवसर के लिए पिंक कलर का लहंगा पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इन लहंगों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इन पिंक लहंगों में बॉलीवुड दीवाज यकीनन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। तो देखते हैं कई दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिंक लहंगा लुक्स-
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने लहंगे में पिंक का बेहद लाइट कलर चुना है। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस सॉफ्ट पिंक लहंगे के साथ ब्लाउज को हाईनेक लुक दिया है। एसेसरीज में करिश्मा ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मांगटीका कैरी किया है। वहीं सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल में करिश्मा बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें:फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल लहंगे में दीपिका पादुकोण
आलिया भट्ट
इस लुक में आलिया ने पिंक कलर के दो शेड्स को बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है। आलिया ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए पिंक लहंगे के साथ प्लेन चुनरी टीमअप की है। वहीं ब्लाउज को स्पार्कल लुक दिया गया है और लहंगे पर एंब्रायडरी वर्क किया गया है। इस लहंगे के साथ आलिया ने झूमके पहने हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
कृति सेनन
मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ यह पिंक कलर लहंगा किसी भी पार्टी की जान बन सकता है। कृति सेनन भी इस लहंगे में बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। इस पिंक लहंगे में चिकनकारी वर्क इसे और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं लहंगे और चुनरी के बार्डर पर croshet वर्क किया गया है। लाइट मेकअप और ओपन वेव्स लुक से कृति ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
इसे भी पढ़ें:वेडिंग फंक्शन में दिखना है सबसे खास तो मनीष मल्होत्रा की इन 5 ब्राइडल ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन
पूजा हेगड़े
यंग गर्ल्स को पूजा का यह पिंक लहंगा स्टाइल यकीनन काफी पसंद आएगा। इस लुक में पूजा ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा पहना है, जिसके ब्लाउज के बैक को काफी स्टाइलिश लुक दिया गया है। वहीं लहंगे में थ्रेड आर्ट वर्क के जरिए इसे और भी खास बना रहा है। वहीं मेकअप को पूजा ने सटल रखा है और हेयर्स को ओपन लुक दिया है।
कियारा आडवाणी
इस लुक में कियारा ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे में एंब्रायडरी व जरी वर्क इसे और भी खास बना रहा है। साथ ही ब्लाउज को मैचिंग रखा गया है, जिसे हाईनेक फुलस्लीव्स लुक दिया गया है। इस लुक में कियारा ने पोटली बैग भी टीमअप किया है। वहीं लाइट मेकअप और पोनीटेल हेयरस्टाइल से अपना लुक कंप्लीट किया है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों