herzindagi
indian wedding outfit ideas

Peplum Suit Designs: नई नवेली दुल्हन की ससुराल में होगी जमकर तारीफ, पहनें ऐसे पेप्लम स्टाइल सूट

Peplum Suit For Newly Married: यदि आपकी भी अभी नई शादी है और आप ससुराल वालों से तारीफ जमकर अपनी तारीफ करवाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ पेप्लम स्टाइल सूट दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप कैरी करके बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।  
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 17:39 IST

शादी के बाद एक लड़की को अपने ससुराल वालों से तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। फिर चाहे वो अच्छे खाने को लेकर हो या उसके ऑउटफिट। इसके साथ ही एक लड़की को ससुराल में सभी चीजें सोच-समझकर करनी होती हैं, ऐसे में कपड़ों का चुनाव भी शामिल है। नई दुल्हन को शादी के बाद हर कोई देखने आता है। ऐसे में उसको खूबसूरत दिखना जरूरी होता है। यदि आपकी भी नई शादी हुई है, तो आप अपना ससुराल में इस तरह के पेप्लम स्टाइल सूट कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आपका लुक ब्यूटीफुल नजर आएगा। साथ ही, आपके ससुराल में पति, से लेकर सास-जेठानी हर कोई आपकी खूब तारीफ करेगा। आइए एक नजर डाल लेते हैं इन अट्रैक्टिव पेप्लम सूट सेट पर। जिनसे आप भी आइडिया लेकर अपने लुक को निखार सकती हैं।

रेड फ्रिल पेप्लम स्टाइल सूट

red suit

शादी के बाद लाल रंग के कपड़े ज्यादा न्यूली ब्राइड गर्ल्स पसंद करती हैं। लाल रंग में आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। ऐसे में आप तस्वीर में दिखाया गया रेड फ्रिल डिजाइन पेप्लम सूट ट्राई कर सकती हैं। सूट की कुर्ती पर सितारों का वर्क किया गया है। इसके साथ आप न्यूड मेकअप, ओपन हेयर, रेड वेलवेट चूड़ियां और न्यूड रेड लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के सूट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Anarkali Suit Designs : रॉयल लुक के लिए बेस्ट है ये चूड़ीदार स्लीव्स वाले लॉन्ग अनारकली सूट, देखें डिजाइंस

पिंक जरी वर्क पेप्लम सूट

pink suit

नई नवेली दुल्हन पर थोड़े हैवी ऑउटफिट ज्यादा प्रीटी लुक देते हैं। ऐसे में आप फोटो में नजर आ रहा जरी वर्क सूट को कॉपी कर सकती हैं। सूट का बॉटम काफी घेरदार है। वहीं कुर्ती पर गोल्डन कलर का जरी वर्क है और बाजू वन फोर्थ स्लीव्स हैं। इसके साथ आप पिंक और गोल्डन बैंगल्स, सिंपल मेकअप, हाफ हेयर स्टाइल से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के सूट आजकल मार्केट में खूब मिल रहे हैं।

प्रिंटेड आलिया कट पेप्लम सूट

printed suit

आप यदि कुछ सिंपल लुक देने का सोच रहीं हैं, तो तस्वीर में नजर आ रहा प्रिंटेड पेप्लम सूट बेस्ट है। इस सूट की कुर्ती आलिया कट डिजाइन में है। साथ ही सूट का बॉर्डर ग्रे रखा गया है। आप इसके साथ पर्ल वर्क इयररिंग्स न्यूड लिपस्टिक शेड और ग्लॉसी मेकअप टच दे सकती हैं। बालों को आप कर्ल करके ओपन रख सकती हैं। यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: Dhoti Suit Designs: वार्डरोब कलेक्शन में ऐड करें ये धोती सूट, लुक लगेगा परफेक्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/Urbanstree/KALINI/Inddus/Stylum/KALINI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।