सिंपल कुर्ती को देना है स्टाइलिश लुक तो स्लीव्स के लिए बनवाएं ये डिजाइंस

स्टाइलिश दिखने के लिए आपको कुर्ती को अलग-अलग तरह से स्टाइल करना चाहिए। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का भी खासतौर से ख्याल रखें।

kurti sleeves designs for ladies

स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग तरह की आउटफिट्स को अपने बॉडी के शेप के अनुसार स्टाइल करते हैं। वहीं बदलते दौर में भी कुर्ती पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसमें रेडीमेड में काफी डिजाइन आपको मिल जाएंगे, लेकिन फिर भी हम फैब्रिक लेकर खुद सिलवाना पसंद करते हैं।

frill sleeves

प्लेन कुर्ती लुक को कई तरह से आकर्षक बनाया जा सकता है। तो आइये देखते हैं कुर्ती की स्लीव्स के कुछ खास डिजाइंस, जो आपके सिंपल से लुक में जान डालने का काम करेगी। साथ ही, बताएंगे इन कुर्ती लुक्स को स्टाइल करने का आसान तरीका-

बटन डिजाइन स्लीव्स

button sleeves design

बटन डिजाइन में आपको कई सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। किसी भी लुक को फैंसी बनाने के लिए ये बटन आपके काम में आ सकते हैं। इसमें आपको कलरफुल स्टोन, सिल्वर डिजाइन, पर्ल-मोती डिजाइन जैसे कई सारे अन्य डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे। अगर आप फुल स्लीव्स बनवा रहे हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा।

इसे भी पढ़ें:Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

डोरी डिजाइन स्लीव्स

dori sleeves

डोरी में नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक के लिए आप कई सरे डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें आपको जिग-जैग डिजाइन में शू लेसेस की तरह डोरी बनवा सकते हैं और आखिर में कलाइयों के पास में इस डोरी को बांध सकते हैं। इस तरह का डिजाइन आप केवल फुल स्लीव्स ही नहीं, बल्कि हाफ स्लीव्स पर भी बनवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लुक को बनाना चाहती हैं स्टाइलिश तो स्लीव्स के इन डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें

कट वर्क डिजाइन स्लीव्स

cut work sleeves designs

कट वर्क डिजाइन में आप स्क्वायर, गोल, ट्रायंगल जैसी कई अन्य शेप में इस तरह की स्लीव्स बनवा सकते हैं। हैवी लुक के लिए इस तरह की स्लीव्स पर आप लेस वर्क में किनारी डिजाइन को चुन सकते हैं। इसके अलावा इसमें आप अलग-अलग कलर से पैच वर्क भी करवा सकते हैं।

अगर आपको साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image Credit:threads, keepmestylish, risolo

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP