जींस के साथ वियर करें कुर्ती स्लीव्स के ये ट्रेंडी डिजाइन

अगर आप सिंपल कुर्ती पहनकर बोर हो गई हैं, तो आप डेली वियर में स्टाइलिश लुक पाने के लिए कुर्ती की स्लीव्स के ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

stylish kurti sleeves designs

गर्मियां दस्तक दे रही हैं, ऐसे में ज्यादातर महिलाएं अपने स्टाइल को लेकर काफी परेशान होंगी कि ऐसा क्या पहना जाए. जिसे पहनने के बाद ज्यादा गर्मी न लगे। इसलिए ज्यादातर महिलाएं गर्मियों में आरामदायक कपड़े पहनने की कोशिश करती हैं ताकि वह कपड़े स्टाइलिश लगने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हों, जिसे महिलाएं पूरे दिन आसानी से पहन सकें।

अगर आप भी कुछ ऐसी ही कपड़ों की तलाश में हैं, तो आप डेली वियर में कुर्ती पहन सकती हैं। क्योंकि कुर्ती न सिर्फ आरामदायक होती हैं बल्कि आप इसे पहनने के बाद स्टाइलिश भी लगती हैं। इसके अलावा, आप कुर्तियों को जींस के साथ, लैंगिस के साथ भी आसानी से पहन सकती हैं। साथ ही, बाजार में कुर्तियों के कई डिजाइन जैसे- शॉर्ट कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती, सिंपल कुर्ती आदि भी आसानी से मिल जाते हैं।

लेकिन अगर आप सिंपल कुर्तियां जैसे लॉन्ग,शॉर्ट कुर्ती आदि पहनते-पहनते बोर हो गई हैं, तो आप कुर्ती स्लीव्स के कुछ ट्रेंडी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आजकल बाजार में कई तरह की डिजाइनर स्लीव्स वाली कुर्तियों का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। आप अपनी पसंद के हिसाब से स्लीव्स के डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं यकीनन इसे आप आसानी से कहीं भी पहनकर जा सकती हैं।

हाफ स्लीव्स कुर्ती डिजाइन

half kurti Design

अगर आपको ज्यादा गर्मी लगती है तो आप कुर्ती की हाफ स्लीव्स डिजाइन करवा सकती हैं। हालांकि, बहुत कम महिलाएं हाफ स्लीव्स को पहनना पसंद करती हैं क्योंकि गर्मी में हाथ काले होने का डर रहता है। लेकिन हाफ स्लीव्स बीते कुछ समय से काफी ट्रेंड में हैं ज्यादातर महिलाएं हाफ स्लीव्स के डिजाइनर कुर्ते वियर करने लगी हैं। अगर आप भी हाफ स्लीव्स की कुर्ती नहीं पहनना चाहती हैं, तो कट वाली स्लीव्स या फिर बटन वाली हाफ स्लीव्स डिजाइन करवा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-कुर्ती को स्टाइलिश टच देने के लिए ट्राई करें यह नेक डिजाइन्स

कोल्ड शोल्डर स्लीव्स

कोल्ड शोल्डर स्लीव्स पिछले कुछ समय से काफी प्रचलन में है। आप जींस के साथ सिंपल कुर्ती वियर करने के बजाय कोल्ड शोल्डर स्लीव्स वाली कुर्ती सेलेक्ट कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको न सिर्फ स्टाइलिश लुक मिलेगा ब्लकि आप खूबसूरत भी लगेंगी। आपको कोल्ड शोल्डर स्लीव्स में कई कुर्तियां बाजार में देखने को मिल जाएंगी वर्ना आप फेब्रिक की सहायता से इसे डिजाइन करवा सकती हैं।

झालर स्लीव्स कुर्ती डिजाइन

Fril sleeves kurti design

आप सिंपल कुर्ती को भी यूनिक और ट्रेंडी बना सकती हैं। जी हां, आप सिंपल कुर्ती को झालर वाली स्लीव्स बनवा सकती हैं। कुर्ती में झालर लगने से न सिर्फ आपको क्लासी लुक मिलेगा बल्कि आप स्टाइलिश भी लगेंगी। आप झालर को फुल या फिर हाफ स्लीव्स पर अलग-अलग तरीके से लगवा सकती हैं जैसे- आप बटरफ्लाई वाली स्लीव्स, फ्रिल्स विद एलॉन्गेटेड स्लीव्स या फिर रफल्ड झालर लगवा सकती हैं। इसके अलावा, आप हाफ स्लीव्स पर लंबी झालर भी डिजाइन करवा सकती हैं।

कफ स्लीव्स कुर्ती डिजाइन

आपने कफ लगे कुर्ते पहने होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आप कुर्ती की आस्तीन भी कफ वाली डिजाइन करवा सकती हैं। क्योंकि कफ वाली कुर्ती जींस के साथ काफी अच्छी लगेंगी। हालांकि, आपको कफ में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे जैसे आप बटन वाले कफ, डोरी से बांधने वाले कफ आदि सेलेक्ट कर सकती हैं। आप इन डिजाइन को अपनी कुर्ती के हिसाब से बनवा सकती हैं। इसके अलावा, आप सिंपल कपड़े का कफ या फिर कुछ डिफरेंट कलर के कफ भी बनवा सकती हैं। (क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर)

फुल स्लीव्स कुर्ती डिजाइन

full kurti Sleeves desings

अगर आप हाफ आस्तीन पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आप कुर्ती की फुल स्लीव्स रख सकती हैं। आजकल फुल और चुन वाली आस्तीन वियर करने का काफी चलन है। इसके अलावा भी आपको कुर्ती में फुल स्लीव्स के कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी आस्तीन या तो सिंपल रख सकती हैं या फिर डिजाइनर जैसे- वी-कट, फुल बेल वाली आदि स्लीव्स भी वियर कर सकती हैं। (लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स)

इसे ज़रूर पढ़ें-3/4 स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन के लिए यहां से लें आइडियाज

रिबन विद हाफ स्लीव्स कुर्ती डिजाइन

Ribbin kurti designes

अगर आप ऑफिस जाने के लिए कुछ स्टाइलिश आउटफिट तलाश रही हैं, तो आप रिबन विद हाफ स्लीव्स कुर्ती वियर कर सकती हैं। आजकल इस आस्तीन का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है क्योंकि यह आस्तीन न सिर्फ आपको क्लासी लुक देती है बल्कि आप फैशनेबल भी लगेंगी। इसके अलावा, आप स्लीव्स के एंड में कुछ अलग ऐड कर सकते हैं। आप आखिर में फ्रिल या लेसे भी जोड़ सकती हैं। आप हाफ आस्तीन के अलावा, आप फ्रिल या फिर लेस के ऊपर रिबन लगवा सकती हैं।

इसके अलावा, आप काफ्तान वाली आस्तीन, डबल फ्रिल वाली आस्तीन या फिर बॉर्डर वाली आस्तीन भी बना सकती हैं। हमें उम्मीद है कि आपको कुर्ती स्लीव्स के ये ट्रेंडी डिजाइन पसंद आए होंगे। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड जानने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Google and Fashion Blog)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP