सोनम कपूर की हमशक्‍ल थी उनकी मां सुनीत, इस तस्‍वीर को देख आप भी हो जाएंगी हैरान

सोनम कपूर की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर में उनके साथ उनकी मां की तस्‍वीर भी है। तस्‍वीर में सोनम और सुनीता दोनों ही एक दूसरे की हमशक्‍ल नजर आ रही हैं। 

 
sonam sunita wedding picture

सोनम कपूर की शादी को एक साल होने वाला है मगर उनकी शादी की तस्‍वीरें अभी तक वायरल हो रही हैं। इन्‍हीं तस्‍वीरों में एक तस्‍वीर ऐसी भी है जिसमें सोनम और उनकी मां का वेडिंग लुक दिखाया गया है। आपने कई बार सुना होगा कि बेटियां मां की परछाईं होती हैं मगर सोनम और सुनीता की यह तस्‍वीर इस बात को साबित भी कर देती है कि सोनम बिलकुल अपनी मां की तरह लगती हैं।

आपको बता दें कि सोनम और अनिल कपूर अपने फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन के लिए जब एक चैट शो में पहुंचे तो वहां अनिल ने इस बात को कबूल भी किया कि सोनम कपूर और सुनीता कपूर हूबहू एक सी दिखती हैं। इसके बाद सोनम कपूर ने अपनी एक तस्‍वीर इंस्‍टा स्‍टोरी पर शेयर की इसमें उनकी मां सुनीता कपूर की शादी की तस्‍वीर भी थी। इस तस्‍वीर को अगर आप देखेंगे तो धोका खा जाएंगे कि यह सोनम है या फिर उनकी मां सु‍नीता कपूर। दोनों का ही ब्राइड लुक हूबहू मैच कर रहा है।

sonam kapoor and sunita kapoor wedding picture

सोनम का ब्राइडल लुक

सोनम कपूर ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का डिजाइन किया हुआ रानी पिंक कलर का लहंगा पहना था। ब्राइडल लुके के लिए सोनम ने बेहद हैवी ज्‍वेलरी पहनी थी। इतना ही नहीं सोनम का ब्राइडल मेकअप भी बहुत अच्‍छा हुआ था। सोनम का ब्राइडल मेकअप आर्टिस्‍ट नम्रता सोनी ने किया था। ब्राइडल मेकअप में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

sunita kapoor wedding picture viral

सुनीता कपूर का ब्राइडल लुक

सुनीता और अनिल कपूर का शादी से पहले 10 साल अफेयर चला था उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले सुनीता कपूर फेमस मॉडल थीं। सोनम को जो स्‍टाइल और ग्रेस मिला है वह सुनीता कपूर की ही देन है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की जब शादी हुई थी उस वक्‍त सुनीता एक सफल मॉडल थीं और अनिल इंडस्‍ट्री में स्‍ट्रगल कर रहे थे। इसके बावजूद करियर न चुन कर सुनीता ने अनिल कपूर का साथ चुना। सुनीता और अनिल की शादी की एक तस्‍वीर सोनम ने अपने इंस्‍टा स्‍टोरी में शेयर की इस तस्‍वीर में सुनीता कपूर ब्राइडल लुक में पूरी तरह से सोनम की तरह लग रही हैं। सुनीता कपूर ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। उन्‍होंने की ही तरह हैवी लुक वाली ज्‍वेलरी पहनी थी और वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

अनिल को महंगे गिफ्ट देती थीं सुनीता

सुनीता कपूर शादी से पहले टॉप मॉडल थीं और उनका रहन सहन भी काफी फैनसी थी। सुनिता कपूर की लाइफ स्‍टाइल की झलक आप सभी सोनम की लाइफस्‍टाइल में देख सकते हैं। अनिल कपूर ने एक चैट शो में बताया था, ‘जब सूनीता और मेरा अफेयर चल रहा था तब वह टाउन में रहती थीं और मैं चैंबूर में। मुझे उनके घर बस से जाने में 1 घंटा लगता था। वह हमेशा मुझसे कहतीं कि कैब से आ जाओ। मैं बोला पैसे कौन देगा। तो सुनीता कहती मैं दूंगी। सुनीता तब मुझे महंगे गिफ्ट भी दिया करती थीं। शादी के बाद उनके लिए मैं और मेरी खुशी ही सब कुछ हो गई। वह बाहर से जितनी खूबसूरत हैं अंदर से भी उतनी ही संदर हैं।’

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP