herzindagi
Sonakshi sinha  looks party

Birthday Special: सोनाक्षी सिन्हा के वेस्टर्न लुक्स नाइट पार्टी के लिए करें ट्राई

सोनाक्षी सिन्हा हर लुक में काफी अच्छी लगती हैं। ऐसे में आप इनके लुक को फॉलो करके नाइट पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-02, 11:28 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का आज बर्थडे है। पिछले काफी समय से सोनाक्षी अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। इनके पास स्टाइलिश और कूल ड्रेसेस की शानदार कलेक्शन है, जिसको देखकर लड़कियां सबसे ज्यादा इंस्पायर होती है। गर्मी में महिलाओं को सबसे ज्यादा मुश्किल होती है स्टाइल को मेंटेन करना और पार्टी लुक को क्रिएट करना। ऐसे में आप पार्टी के लिए सोनाक्षी सिन्हा के कुछ लुक को देखकर अपने स्टाइलिश लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं और स्टाइलिश लग सकती हैं।

सीक्वेंस को-ऑड ड्रेस

Sequen co ord dress

अगर आप अपने पार्टनर के साथ नाइट पार्टी का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के सीक्वेंस को-ऑड शॉट ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। ये स्टाइल काफी ट्रेंड है साथ ही पहनने के बाद काफी बोल्ड लुक देता है। इस लुक के साथ आप बोल्ड आई मेकअप और बूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। अगर आपको बूट्स नहीं पसंद तो आप इसकी जगह पर हाई हील्स भी पहन सकती हैं। कलर और डिजाइन आप अपने हिसाब से खरीद सकती हैं।

टिप्स: ऑनलाइन ये ड्रेस आपको 1000 से 1500 की रेंज में आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अपनी शर्ट ड्रेस को इन 4 तरीकों से करें स्टाइल

शॉर्ट शर्ट और पेप्लम पेंट

Pant with top

अगर आपको पेप्लम पेंट पहनना पसंद है तो इस स्टाइल को भी आप नाइट पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ आ क्रॉप टॉप, फ्रिल शॉर्ट कुर्ती या फिर शॉर्ट शर्ट भी स्टाइल कर सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा इस तरह के लुक में काफी कूल और क्लासी नजर आ रही हैं। कूल लुक के लिए आप भी सोनाक्षी को कॉपी कर सकती हैं। इस स्टाइल को पूरा करने के लिए आप इसके साथ पॉइंटेड शूज या फिर वेजेस को भी पेयर कर सकती हैं।

टिप्स: इस लुक को और क्लासी बनाने के लिए मेकअप को न्यूड रखें।

रफल टॉप विद प्लाजो पेंट

Ruffel top with plazzo

अगर आप सिंपल लुक को पार्टी के लिए स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के सफल टॉप विद प्लाजो पेंट को पहन सकती हैं। ये लुक काफी अच्छा और ट्रेंडी है। इसे रिक्रिएट करने के लिए आप रफल टॉप के साथ पैंट भी स्टाइल कर सकती हैं। कलर और डिजाइन आप अपने टोन के हिसाब से खरीदकर पहन सकती हैं। नाइट पार्टी के लिए आप डार्क कलर को चूज करें और इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े यह इंटरस्टिंग फैक्ट्स बना देंगे आपको उनका दीवाना

सोनाक्षी सिन्हा के और लुक्स को और रिक्रिएट कर सकती हैं और पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं।

आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो, इसे शेयर करना ना भूले और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।