Kurti Designs:फैशनेबल और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए कुर्ती बेट्स ऑप्शन है और इस आउटफिट में आप खूबसूरत भी नजर आती हैं। कुर्ती में जहां स्टाइलिश नजर आती हैं तो वहीं आप कंफर्टेबल भी रहती हैं। वहीं अब देश में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है और इस खास मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो इन स्लीवलेस कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली स्लीवलेस कुर्ती दिखा रहे हैं जो आप नवरात्रि के मौके पर वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप ऑफिस दुर्गा पूजा और मंदिर दर्शन के दौरान वियर कर सकती हैं।
लहरिया प्रिंट स्लीवलेस कुर्ता
इन दिनों इस प्रिंट की लहरिया कुर्ती भी काफी ट्रेंड में है और यह कुर्ती नवरात्रि के मौके पर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी और इसे आप 400 से 600 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती को आप प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकते हैं साथ ही ज्वेलरी में आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो आप लहरिया प्रिंट में इस तरह की कुर्ती को भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ब्लैक कलर है पसंद तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले अनारकली सूट करें वियर
जियोमेट्रिक प्रिंट स्लीवलेस कुर्ता
इस तरह की हाल्टर नेक डिजाइन वाली कुर्ती भी आप नवरात्रि पर ऑफिस में पहन सकती हैं। इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत जियोमेट्रिक प्रिंट में है और इस तरह की कुर्ती में आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी। इस कुर्ती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती को आप ब्लैक या व्हाइट प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही हाथों मे आप चूड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
जियोमेट्रिक प्रिंट कुर्ता में आप इस तरह की पिंक कलर की कुर्ती का भी चुनाव कर सकती हैं।
बांधनी प्रिंट स्ट्रेट कुर्ती
ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप इस तरह की बांधनी प्रिंट स्ट्रेट कुर्ती का भी चुनाव कर सकती है। इस तरह की कुर्ती में आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। इस कुर्ती को आप जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं और इस कुर्ती को आप 600 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो ये मल्टी कलर अनारकली सूट करें स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों