herzindagi
simple short kurti designs

सिंपल शॉर्ट कुर्ती के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके शरारा में लगा देंगे चार चांद

अगर आप सिंपल कुर्ती से अपने शरारा लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-15, 17:35 IST

शरारा सूट का फैशन हमेशा ट्रेंड में बना रहता है क्योंकि यह महिलाओं का सबसे पसंदीदा परिधान है। शरारा सूट को महिलाएं पार्टी से लेकर किसी भी वेडिंग फंक्शन में आसानी से वियर कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद महिलाओं को न सिर्फ क्लासी लुक मिलता है बल्कि कंफर्टेबल भी होता है। इसके अलावा, शरारा सूट पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगता है, जिसे महिलाएं बिना किसी झंझट के पूरे दिन आसानी से पहन सकती हैं। मगर कई बार महिलाओं को बाहर का रेडीमेड सूट पसंद नहीं आता है।

अगर आपको भी बाहर के शरारा सेट पसंद नहीं आते या आपके बजट के मुताबिक नहीं मिल पाते, तो आप घर पर ही शरारा सेट डिजाइन कर सकती हैं। आपको कुर्ती से लेकर शरारा के कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन आज हम आपके साथ शॉर्ट कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइन साझा कर रहे हैं, जो यकीनन आपको पसंद आएंगे।

रिबन स्ट्रैप शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

strap kurti designs

अगर आप शरारा सूट के साथ रिबन स्ट्रैप वाली सिंपल कुर्ती को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। कुर्ती का ये डिजाइन न सिर्फ सिंपल है बल्कि क्लासी भी लग रहा है। आप शरारा, गरारा, सलवार या प्लाजो के साथ ट्राई कर सकती हैं। आप कुर्ती का फेब्रिक सिंपल से लेकर प्रिंटेड सेलेक्ट कर सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप सिंपल शरारा पर प्रिंटेड कुर्ती ही वियर करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-लहंगे के साथ बैकलेस ब्‍लाउज के ये डिजाइंस आपके लुक्‍स में लगाएंगे ग्लैमर का तड़का

पेप्लम शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

Peplum kurti designs

आप अपने शरारा पर पेप्लम शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं क्योंकि आजकल शरारा सूट के साथ पेप्लम कुर्ती काफी पसंद की जाती है। आपको पेप्लम कुर्ती में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, मगर इस तस्वीर में दिखाए गए पेप्लम का डिजाइन एकदम परफेक्ट है।

आप इसे सिंपल से लेकर प्रिंटेड शरारा के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं, अगर आप इसे पार्टी में पहनने की सोच रही हैं, तो इसे बेल या फिर कई फैशन एक्सेसरीज से डिजाइन भी करवा सकती हैं।

सिंपल वी-नेक कुर्ती डिजाइन

Simple v neck kurti designs

आप कॉटन के शरारा के साथ सिंपल वी-नेक शॉर्ट कुर्तीवियर कर सकती हैं क्योंकि आजकल डिजाइनर कुर्ती का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। हालांकि, आपके पास कुर्ती के नेक के अलावा आस्तीन, घेरे को भी डिजाइन करवाने के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। मगर वी-नेक सिंपल कुर्तियां न सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि आपको एक क्लासी लुक भी मिलता है।

लखनवी फ्रॉक कुर्ती डिजाइन

kurti designs in hindi

अगर आप सिंपल कुर्ती नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप फ्रॉक डिजाइन में कुर्ती डिजाइन करवा सकती हैं। आपको कई तरह के डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आप कुर्ती का आगे का घेरा जैकेट की तरह डिजाइन करवा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन, ऐसे करें स्टाइल

इसके अलावा लखनवी फ्रॉक कुर्ती में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। मगर बेहतर होगा कि आप पूरा सूट ही खरीदें।

हमें उम्मीद है कि आपको कुर्ती के ये ट्रेंडी डिजाइन पसंद आए होंगे। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड जानने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।