herzindagi
lace salwar suit designs

Ladies Suit Designs: सिंपल से लुक को भी फैंसी बना देंगे लेस वाले सलवार-सूट के ये नए डिजाइंस

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप लेस के साथ काफी तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-06-20, 20:21 IST

सलवार-सूट को लगभग हर ओकेजन पर पहनना पसंद किया जाता है। बदलते दौर में आजकल आपको  सूट के रेडीमेड से लेकर फैब्रिक तक में कई तरीक के डिजाइन और पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इसे बॉडी टाइप को ध्यान में रखकर ही स्टाइल किया जाने से आपका लुक सबसे खूबसूरत नजर आ सकता है।

pastel suit lace

लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो आजकल लेस सलवार-सूट को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लेस सलवार-सूट के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

चिकनकारी लेस डिजाइन 

chikankari lace suit

चिकनकारी वर्क में आपको काफी सारी लेस के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की लेस को आप नेक के डिजाइन में वी-नेक बनवाकर स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इस तरह की लेस को आप प्रिंटेड सूट में लगवा सकती हैं।

HZ Tip: गर्मी के मौसम में इस तरह की चिकनकारी लेस काफी पसंद की जाती है।

इसे भी पढ़ें : Pakistani Style Suit: सना जावेद के पाकिस्तानी स्टाइल सूट कलेक्शन को देख आप भी हो जाएंगी फिदा, देखें डिजाइंस और करें स्टाइल

फ्लोरल लेस डिजाइन 

floral lace ()

आजकल फ्लोअल डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें आपको व्हाइट कलर में चौड़े पट्टी से लेकर थ्रेड वर्क में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की लेस को आप स्लीव्स और घेरे पर लगवा सकती हैं। इस तरह के सूट आपको रेडीमेड में मिल जाएगा। इसमें आपको नेट के फैब्रिक में डिजाइन मिल जाएंगे।

HZ Tip: इस तरह के लेस में आपको पेस्टल कलर्स में काफी ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस

गोटा-पट्टी लेस डिजाइन 

gota patti lace design

किसी पार्टी में जाना हो या स्टाइलिश लुक पाना हो, तो इस तरह का सूट आप शरारा के साथ में पहन सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ में आप शरारा में लेयर डिजाइन बनवाकर पतली किनारी लेस लगवा सकती हैं। इसी तरह से आप दुपट्टे में भी लेस लगवा सकती हैं।

HZ Tip: फैंसी लुक पाने के लिए इस तरह की लेस को सूट के घेरे में लगवा सकती हैं।

kinaari lace design

 

अगर आपको सूट के लेटेस्ट डिजाइंस और स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Jaipuri Adaah,the loom,I am healthy

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।