Chikankari Work Lehenga: एंब्रॉयडरी वर्क की जगह पहनें चिकनकारी लहंगा, दिखेंगी खूबसूरत

चिकनकारी वर्क के कुर्ती और साड़ी की जगह इस बार वियर करें लहंगा। आप अलग से साथ-साथ खूबसूरत नजर आएंगी।

chikankari lehenga designs ideas

साड़ी, सूट और लहंगा हर कोई पहनना पसंद करता है। लेकिन यह चीजें ज्यादा हैवी हम तभी पहनते हैं, जब हम किसी शादी या फेस्टिवल के लिए तैयार होते हैं। इन दिनों के लिए हम सबसे अलग और हैवी वर्क वाले कपड़ों को खरीदकर लाते हैं, और इसे वियर करते हैं। लेकिन इस बार आप हैवी स्टोन या थ्रेड वर्क एम्ब्रायडरी वाले लहंगे नहीं, बल्कि चिकनकारी वर्क लहंगे को वियर करें। इसमें जो डिजाइन होता है वो हैवी लगता है। लेकिन पहनने के बाद इस तरीके के लहंगे कम्फर्टेबल रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के लहंगे को आप वियर कर सकती हैं।

मल्टी फ्लेयर चिकनकारी लहंगा (Chikankari Lehenga Designs For Ladies)

Chikankari Lehenga Designs For Ladies

अगर आपको ज्यादा फ्लेयर वाले लहंगे पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप मल्टी फ्लेयर वाले इस चिकनकारी वर्क लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे ज्यादा लेयर के साथ तैयार किए गाते हैं। साथ ही, इसमें जो वर्क होता है वो भी छोटे-छोटे डिजाइन में किया जाता है। इससे लहंगा और भी अच्छा लगता है। ऊपर की चोली पर भी सेम वर्क किया जाता है। वहीं चुन्नी को सिंपल नेट फैब्रिक से तैयार किया गया है। इसमें गोटे का इस्तेमाल भी नहीं किया गया है। इसलिए लहंगे के साथ यह अच्छी लगेगी। आप इस तरह के लहंगे को मार्केट से 2,000 से 5,000 रुपये में खरीद सकती हैं।

मल्टी कलर टोन चिकनकारी वर्क लहंगा (Multicolor Tone Chikankari Lehenga Set)

Multicolor Tone Chikankari Lehenga Set

लहंगे में थोड़ा हैवी वर्क चाहिए, तो इसके लिए आप इस मल्टी कलर टोन चिकनकारी वर्क लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको हर लेयर पर अलग-अलग कलर डिजाइन के साथ मिलेगा। साथ ही, क्रॉस पैटर्न से मिरर लगे मिलेंगे। इससे लहंगा हैवी और सुंदर लगेगा। वहीं आप इसमें और ज्यादा हैवी वर्क वाला लहंगा लेंगी, तो उसमें आपको क्रोसेट लेस के बॉर्ड का डिजाइन लहंगे के नीचे और दुपट्टे पर मिलेगा। वहीं ब्लाउज सेम वर्क का ही मिलेगा। जिसे आप अपनी पसंद के डिजाइन के हिसाब से बना सकती हैं। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको बिना सिले और रेडीमेड भी मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs For Wedding: वेडिंग में स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइन लहंगा, लुक दिखेगा अलग

मिरर वर्क ओम्ब्रे चिकनकारी लहंगा (Chikankari Lehenga Designs For Girls)

Chikankari Lehenga Designs For Girls

पेस्टल कलर पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप इस ओम्ब्रे वर्क वाले चिकनकारी लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस पूरे लहंगे में आपको चिकनकारी एंब्रॉयडरी वर्क के साथ-साथ मिरर वर्क भी देखने को मिल जाएगा। इससे लहंगा और भी सुंदर नजर आएगा। आप इसे किसी भी फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इससे लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 2,500 से 5,000 रुपये में मिल जाएगा। लेकिन इसे लेने के लिए आपको दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट जाना पड़ेगा।

इस बार सीक्वेंस या सिल्क नहीं बल्कि चिकनकारी वर्क वाले लहंगे को वियर करें। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Designer Lehenga : वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर लहंगे

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP