Ethnic Outfits Style Tips: दिवाली का त्योहार आते हैं हर कोई अपने लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट की शॉपिंग करता है। किसी को इंडो वेस्टर्न पहनना पसंद होता है तो किसी को एथनिक आउटफिट काफी पसंद होते हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि इन्हें वियर करने के बाद आप श्वेता तिवारी की तरह खूबसूरत दिखे तो इसके लिए आप इनके एथनिक लुक्स को ट्राई कर सकती हैं और इस दिवाली रीक्रिएट करके कुछ नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप साड़ी वियर करने के बारे में सोच रही हैं तो आप श्वेता तिवारी के सीक्वेंस वर्क साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने गोल्डन कलर की सीक्वेंस साड़ी वियर की हुई है। साड़ी को vinitaparyaniofficial ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके की साड़ी को बाजार से खरीदकर वियर कर सकती हैं। ये सिंपल भी है और दिवाली के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस तरीके की साड़ी आपको बाजार में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगी।
HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप लॉन्ग इयररिंग्स और ग्लॉसी मेकअल लुक क्रिएट कर सकती हैं।
अगर आपको लहंगा स्टाइल करना पसंद है तो इसके लिए आप श्वेता तिवारी के लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने फ्लोरल प्रिंट (श्वेता तिवारी के एथनिक लुक्स) लहंगा वियर किया हुआ है, जो देखने में सिंपल है लेकिन स्टाइल करने का बाद काफी स्टाइलिश लग रहा है। इसे sajdabysuman ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके के लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। कलर आप अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं। मार्केट में आपको फ्लोरल लहंगे के और भी कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप 1000 से 2000 की रेंज में खरीदकर इस दिवाली स्टाइल कर सकती हैं।
HZ Tips: लहंगे के साथ सिंपल ज्वेलरी और न्यूड मेकअप लुक क्रिएट करें।
इसे भी पढ़ें: श्वेता तिवारी के इन साड़ी लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
इस दिवाली सिंपल लुक के लिए आप श्वेता तिवारी की तरह अनारकली सूट भी वियर कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने वॉलेट कलर का सूट वियर किया हुआ है। जिसमें गोटा पट्टी (श्वेता तिवारी के वेस्टर्न लुक) वर्क हुआ है। इसे youngberry_official ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके का अनारकली सूट मार्केट से 1000 से 2000 की रेंज में खरीदकर इस दिवाली वियर कर सकती हैं। इसमें आपको और भी कई सारे अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप प्रिंटेड अनारकली भी खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ऐसे करेंगी ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी तो श्वेता तिवारी की तरह दिखेंगी यंग
HZ Tips: इसके साथ बोल्ड आई मेकअप लुक और हेयर स्टाइल में ओपन हेयर क्रिएट करें।
श्वेता तिवारी के ऐसे और भी कई सारे लुक हैं जो काफी अच्छे हैं और फेस्टिव सीजन में आप उन्हें रीक्रिएट कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।