Shloka Mehta Saree Look: शादी में अच्छा दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम सभी अक्सर अलग-अलग डिजाइन और फैब्रिक के कपड़े खरीदते हैं, ताकि लुक अच्छा लगे। श्लोका मेहता भी अपने देवर की शादी में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस बार उन्होंने अपने देवर के मेहंदी फंक्शन में टिश्यू पान पत्ती डिजाइन वाली साड़ी को वियर किया। जिसे खास एम्ब्रॉयडरी वर्क और डिजाइन के साथ तैयार किया गया। चलिए आपको भी बताते हैं, किस वर्क के साथ तैयार हुई साड़ी
श्लोका मेहता की साड़ी डिजाइन
View this post on Instagram
श्लोका मेहता ने अपने देवर की मेहंदी के लिए जो साड़ी तैयार कराई है, वो बेहद खास रही। इस साड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई अलग-अलग वर्क किए गए हैं। इसकी वजह से साड़ी और भी सुंदर नजर आ रही है। इस साड़ी को सिल्क फैब्रिक में तैयार किया गया है। जिसमें कलर और एम्ब्राइडरी वर्क का खास ध्यान रखा गया है। इसी वजह से यह साड़ी दुपट्टे के साथ ड्रेप करके अच्छी लग रही है।
श्लोका मेहता की साड़ी है खास
श्लोका मेहता ने जो साड़ी वियर की है। उसे हाउस ऑफ मसाबा ने तैयार किया है। इस साड़ी में पान पत्ती का डिजाइन और गोटा वर्क का खास ध्यान दिया गया है। साथ ही, इसमें नील कमल एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है। यह एक तरह की हाथ की कढ़ाई वर्क होता है। जिसे धागो की मदद से किया जाता है। साड़ी ही, इस साड़ी में डोरी, सितारा और मोती काम भी किया गया है। यह भी साड़ी में अच्छा लगता है। इसमें जो फूल तैयार किए गए हैं, वो भी सितारे के साथ बनाएं गए हैं, ताकि इसमें शाइन रहे। साड़ी प्लेन है इसलिए बॉर्डर वर्क को हैवी रखा गया है।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: साड़ी में दिखना है खूबसूरत तो पहनें पैच वर्क डिजाइंस
साड़ी में लगा पैच वर्क बॉर्डर
साड़ी को सुंदर बनाने के लिए इसमें पैच वर्क बॉर्डर डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसमें लुक और भी अच्छा लगता है। इसी तरह के वर्क को साड़ी के ब्लाउज और चुनरी पर किया गया है, ताकि यह हैवी लगे। आप चाहें तो इस तरह के बॉर्डर को खरीदकर खुद भी साड़ी, चुनरी और ब्लाउज पर लगा सकती हैं।
इस तरह की साड़ी लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी को स्टाइल करें। साथ में हाई हील्स और मेकअप थोड़ा लाउड रखें, ताकि लुक अच्छा लगे। इसके अलावा बालों को खुला रखें। ऐसा करने से आप भी श्लोका मेहता की तरह खूबसूरत नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: सिंपल टिश्यू सिल्क साड़ी में लगाएं ये बॉर्डर, देखें डिजाइन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों