5 Mantra Saree Designs: सावन में शिव मंत्र के प्रिंट वाली ये साड़ी पहन कर पाएं ट्रेडिशनल लुक

इस लेख में सावन के पावन महीने में शिव मंत्र प्रिंट वाली पांच खूबसूरत साड़ी डिजाइंस पेश की जा रही हैं, जिन्हें पहनकर आप पारंपरिक और आकर्षक लुक पा सकती हैं।

Indian traditional attire new pic

सावन का महीना शिव जी को समर्पित होता है। इस महीने में शिव जी को प्रसन्‍न करने के लिए उनके भक्‍त बहुत कुछ करते हैं। इस माह में आप भी शिव की भक्‍ती के रंग में रंगना चाहती हैं, तो आपको शिव मंत्र प्रिंट वाली साड़ी पहननी चाहिए। आपको इसमें बहुत सारे विकल्‍प तो नहीं मिलेंगे, मगर जो डिजाइंस और प्रिंट्स आपको मिल सकते हैं, उन्‍हें आप ऑन लाइन खरीद सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ विकल्‍प इस लेख में आपको दिखते हैं, जिन्‍हें आप रीक्रिएट कर सकती थीं।

shiv mantra saree designs for treditional look

1. ओम नमः शिवाय प्रिंट साड़ी:

इस साड़ी में 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का प्रिंट है, जो न केवल आध्यात्मिकता को दर्शाता है बल्कि इसे पहनने वाली महिला को एक शांति और ऊर्जा का अनुभव भी कराता है। यह साड़ी सिल्क और कॉटन के मिश्रण से बनी होती है, जो इसे विशेष अवसरों के लिए एक उत्तम विकल्प बनाती है। आपको प्‍योर कॉटन और प्‍योर सिल्‍क में भी इस तरह की साड़ी मिल जाएगी।

Shiv mantra saree designs

2. त्रिशूल और डमरू प्रिंट साड़ी:

इस साड़ी पर भगवान शिव के त्रिशूल और डमरू का प्रिंट होता है। साथ ही इसमें महा मृत्‍यांजय मंत्र या फिर शिव जी के प्रिय मंत्र लिखे होते हैं। आप इस तरह की साड़ती को भी पूजा पाठ के दौरान पहन सकी हैं। यह साड़ी आपको एथनिक और स्‍टाइलिश लुक देती है। आपको बता दें कि यह डिज़ाइन शक्ति और संगीत का प्रतीक है। त्रिशूल को शक्ति का और डमरू को संगीत का प्रतीक माना जाता है, तो जो महिला इस तरह की साड़ी कैरी करती है उसे भी शक्ति और उमंग का एहसास होता है। आप केवल सावन में नहीं बल्कि किसी भी शुभ अवसर पर पहन सकती हैं।

Traditional saree designs

3. शिवलिंग प्रिंट साड़ी:

अगर आप भोलेनाथ की भक्‍त हैं और आप हर सोवमार शिव शंभू को प्रसन्‍न करने के लिए कोई ऐसी साड़ती की तलाश में हैं, जो पहनने में लाइटवेट और दिखने में खूबसूरत हो, तो आप तस्‍वीर में दिखाई गई साड़ी से मिलती जुलती साड़ी खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको शिवलिंग का प्रिंट और भगवान शिव से जुड़ा कोई शुभ मंत्र मिल जाएगा। आप इस तरह की साड़ी को सिंपल से लाल , काले या नीले रंग के ब्‍लाउज के साथ भी पहन सकती हैं। यह साड़ी मुख्य रूप से त्योहारों और पूजा के समय पहनने के लिए आदर्श है।

Ethnic saree collection

4. शिव तांडव स्तोत्र प्रिंट साड़ी:

इस साड़ी पर शिव तांडव स्तोत्र का प्रिंट है, जो भगवान शिव की तांडव मुद्रा का वर्णन करता है। यह साड़ी न केवल आपके लुक को एक खास अंदाज देती है बल्कि आपकी आस्था को भी प्रदर्शित करती है। यह साड़ी काली और सफेद रंग में अधिकतर मिलती है, इसे पहन कर भी आप शिव जी के प्रति अपनी भक्‍ती को प्रकट कर सकती हैं। यह साड़ी दिखने में बहुत ज्‍यादा क्‍लासी लगती है।

Hindu devotional sarees

5. महामृत्युंजय मंत्र प्रिंट साड़ी:

महामृत्युंजय मंत्र को अत्यधिक शक्तिशाली मंत्र माना जाता है और इस मंत्र के प्रिंट वाली साड़ी पहनना आपको आशीर्वाद और सकारात्मकता से भर देगा। यह साड़ी कॉटन और जॉर्जेट के मिश्रण से बनी होती है, जिससे यह आरामदायक और स्टाइलिश दोनों होती है।

अंत में हम कह सकते हैं कि आज के दौर में फैशन और आस्था का संगम देखना आम हो गया है। महिलाएं न केवल फैशनेबल दिखना चाहती हैं बल्कि अपनी आस्था को भी प्रदर्शित करना चाहती हैं। शिव मंत्र प्रिंट वाली साड़ियां इसी संगम का एक उदाहरण हैं, जो पारंपरिक और आधुनिकता को एक साथ लाती हैं।

सावन के महीने में अगर आप भी एथनिक लुक को आध्‍यात्मिक टच देना चाहती हैं, तो आपको एक बार ऊपर दिखाई गई साडि़यों को ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP