herzindagi
shehnaz gill silk saree look

Kanjivaram Saree में दिखना है स्टाइलिश तो Shehnaaz Gill के इस लुक को करें रीक्रिएट

अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है, तो आपको शहनाज के लुक को रीक्रिएट करना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-18, 12:42 IST

शहनाज गिल आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। वह कई पंजाबी फिल्मों व एलबम में नजर आ चुकी हैं। शहनाज को हर जेनरेशन के लोग पसंद करते है। उनको पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता है। शहनाज सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं। इसके साथ वह अपने फैंस के बीच अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती नजर आती है। हाल ही में शहनाज साउथ के फिल्मफेयर अवॉर्ड में शामिल हुईं थी। जिसमें उन्होंने कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिसके बाद उनका ये साड़ी लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस तस्‍वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल शहनाज गिल का यह लुक एकदम हटके है। जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

साड़ी का मैटेरियल

saree lookशहनाज गिल ने अपने इस लुक में गोल्डन और लाइट ग्रीन शेड की कांजीवरम साड़ी को पहना है। उनका यह लुक साउथ फैशन के हिसाब से था। शहनाज ने अवॉर्ड शो में ग्रीन शेड की साड़ी पहनी थी। जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। शहनाज ने इस साड़ी के साथ मैचिंग की ज्वेलरी पहनी है, जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है।

मेकअप के लिए

kajivaram saree look

शहनाज ने इस लुक में मेसी लो बन हेयर स्टाइल बनाया है, जिसे गजरे के साथ कंप्लीट किया है। अपने कांजीवरम साड़ी लुक में उन्होंने स्मोकी आईज मेकअप और न्यूड शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा अपने मेकअप को और निखारने के लिए शहनाज ने पिंक ब्लश हाइलाइटर का प्रयोग किया है। शहनाज इस लुक बेहद खूबसूरत और क्लासी नजर आ रही हैं। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी में या फिर दिवाली के लिए कुछ डिफरेंट लुक पाने की सोच रही हैं, तो आप शहनाज के इस लुक को आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। बाजार में आपको कांजीवरम साड़ी आसानी से मिल जाएगी।

इसे ज़रूर पढ़ें- साड़ी में दिखना है स्टाइलिश, तो अलग अंदाज में करें इसे ड्रेप

अन्‍य टिप्‍स

kanjivaram silk saree look

  • अगर आपके पास कांजीवरम साड़ी नहीं है, तो आप कोई भी सिल्‍क या फिर कॉटन की साड़ी पहन सकती हैं।
  • जिन महिलाओं का स्किन टोन का शेड थोड़ा डार्क है वह कोशिश करें की लाइट कलर की साड़ी का चुनाव करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- वेडिंग फंक्शन में महिलाएं ट्राई करें साड़ियों की ये डिफरेंट वैरायटी, लगेंगी स्टाइलिश

  • मेकअप आप अपने आउटफिट के रंग के हिसाब से करें, इससे आपका लुक खिल कर आएगा।
  • हेयरस्टाइल भी बहुत मायने रखती है ऐसे में आप या तो मेसी बन बनाएं या फिर ओपन हेयर रखें।
  • फुटवियर में आप कोशिश करें की हील्‍स को कैरी करें, इससे साड़ी के लुक में चार चांद लग जाते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

pic credit instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।