Saree Colours: ट्रेंडी लुक देने में मदद करेंगी ये साड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

साड़ी को ड्रेप करने के लिए आप ऑनलाइन वीडियोज की मदद भी ले सकती हैं। वहीं इसके लिए लेटेस्ट स्टाइल और बॉडी टाइप को ध्यान में रखें।

 
trendy saree colours

साड़ी पहनना हम सभी पसंद करते हैं और इसके लिए आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक में काफी तरह के डिजाइनर साड़ी लुक्स मिल जाएंगे। आजकल डिजाइन के अलावा कलर कॉम्बिनेशन को भी लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के अनुसार ही चुना जा रहा है।

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप ब्लाउज के डिजाइन से लेकर साड़ी की ड्रेपिंग तक को लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से ही कस्टमाइज करें। तो आइये देखते हैं साड़ी के कुछ ट्रेंडी कलर्स जिन्हें आपको अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही, बताएंगे इन साड़ी को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

रेड कलर साड़ी

red saree design

रेड कलर एवरग्रीन फैशन का हिस्सा रहता है। इस तरह में आप ग्रीन या येलो के साथ में कंट्रास्ट बनाकर भी कोई डिजाइन की साड़ी खरीद सकती हैं। इसके अलावा प्लेन डिजाइन की या केवल चिकनकारी बॉर्डर की साड़ी को भी रेड कलर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह की साड़ी लुक में आप मेकअप के लिए ब्राउन कलर पैलेट को चुनें। रेड के साथ में ब्राउन कलर बेस्ट कलर कंट्रास्ट बनाने में मदद करता है। इसके अलावा रेड के साथ में ग्रीन कलर में आपको घरचोला डिजाइन की काफी साड़ियां देखने को मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

निऑन कलर साड़ी

neon saree

एक बार फिर से यह कलर फैशन ट्रेंड में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर निऑन ब्लू, ग्रीन, येलो कलर ऑप्शन आपको देखने को मिल जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो बॉर्डर वर्क साड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसके अलावा आप मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह की साड़ी के फैब्रिक के लिए साटन को चुनें। स्टाइलिंग की बात करें तो बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा। ब्लाउज में आप रिबन डिजाइन को बैक नेकलाइन के लिए चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

पिंक कलर साड़ी

pink colour saree

पिंक फैमिली में आपको कई शेड्स की साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। वहीं पिछले साल मैजेंटा कलर को कलर ऑफ़ द इयर का खिताब दिया गया था। इस साल की बात करें तो पीच कलर को चुना गया है। यह दोनों ही कलर पिंक पैलेट का हिस्सा हैं। इस कलर के साथ में आप पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी या ग्रीन एमराल्ड डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। ज्यादातर इसमें आप लेहरिया, बांधनी जैसी साड़ी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

अगर आपको साड़ी के ये कलर्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP