प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कैथोलिक रीति रिवाज से 1 दिसंबर को शादी हो चुकी है और 2 दिसंबर को वह हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाला हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी संगीत सेरिमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को हम आप से शयर करते हैं। इन्हें देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका और निक जब अपनी संगीत की रस्म में इतने स्टाइलिश लग रहे हैं तो शादी में कितने खूबसूरत नजर आएंगे।
प्रियंका चोपड़ा का फैशन सैंस कितना अच्छा है और वह अपनी शादी में कितनी खूबसूरत नजर आने वाली हैं यह बात उन्होंने 1 दिसंबर को अपनी मेहंदी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके साबित कर दी थी जिसमें उन्होंने 48 कलियों वाला अबूजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा पहना था। वहीं अब प्रियंका ने अपनी संगीत सेरिमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। प्रियंका अपनी संगीत सेरिमनी में भी बेहद खूबसूरत और अलग नजर आ रही हैं। इस फंक्शन में उन्होंने सिल्वर और गोल्डन वर्क वाली साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना है जो उनके लुक्स और भी इनहैंस कर रहा है। अपनी संगीत सेरिमनी में प्रियंका चोपड़ा ने कई हिंदी और अंग्रेजी गानों पर डांस किया। इस बात की जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं कि प्रियंका चोपड़ा के संगीत सेरिमनी के लिए कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े को हायर किया गया था।
निक जोन ने अपनी शादी के लगभग हर प्री-वेडिंग फंक्शन में इंडियन आउटफिट ही पहना है। मेहंदी की रस्म में भी कुर्ते और चूड़ी दार पैजामे में नजर आए थे और अब अपनी संगीत सेरिमनी में भी निक जोनस ने डार्क रॉयल ब्लू कलर की बंद गला अचकन और चूड़ी दार पैजामा पहना है। इस लुक में वह बेहद अच्छे लग रहे हैं। निक ने भी संगीत की रस्म में अपने और प्रियंका के परिवार वालों के साथ जम कर डांस किया। इतना ही नहीं निक ने अपने भाई जो के साथ मिल कर सिंगिंग परफॉर्मेंस भी दी।
अभी तक सुनने में आ रहा था कि प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त ईशा अंबानी की शादी में डांस परफॉर्मेंस देंगी मगर, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी ने भी अपनी दोस्त की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फैशन ब्रांड शेन पिकॉक का डिजाइन किए हुए शरारे में ईशा ने प्रियंका के संगीत के फंक्शन में हिस्सा लिया। वह इस आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इस फंक्शन में उन्होंने प्रियंका के साथ काफी डांस किया। इसके साथ ही तस्वीरों में नीता अंबानी भी प्रियंका चोपड़ा के संगीत को काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
Read More: Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
अपनी बहन प्रियंका के शादी में सबसे ज्यादा उत्साहित उनकी छोटी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा नजर आ रही हैं। परिणिती ही कैथोलिक वेडिंग में प्रियंका की ब्राइड मेड भी बनी थीं। प्रियंका की मेहंदी के फंक्शन में भी परिणिती काफी उत्साहित दिख रही थीं। संगीत के फंक्शन में परिणिती ने कई हिंदी सॉन्ग्स पर डांस परफॉर्मेंस दी। उन्होंने रस्त कलर का बेहद खूबसूरत लहेंगा पहन रखा था।
रॉयल ब्लू पर सिल्वर वर्क वाली साड़ी पहन कर प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बेटी की शादी में भला मां से ज्यादा उत्साहित कौन हो सकता है। यह बात इस तस्वीर को देख कर साबित हो जाती हैं जिसमें वह अपनी बेटी प्रियंका के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।