Bhai Dooj Saree Looks 2022: भाई दूज पर पहनें रफल साड़ी, देखें डिजाइन्स

भाई दूज के खास मौके पर इस बार आप सूट के बजाय पहनें ये सुंदर साड़ी। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-10-27, 11:02 IST
latest ruffle saree designs for bhai dooj

Bhai Dooj Saree Looks 2022:भाई दूज बहनों के लिए खास त्यौहार होता है। इस दिन के लिए वह जमकर शॉपिंग करती हैं। त्यौहार के मौके पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हमेशा की तरह सिल्क या बनारसी नहीं आपको इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहिए। रफल साड़ी का फैशन खूब ट्रेंड कर रहा है। इसमें आपको कई डिजाइन्स भी मिल जाएंगे।

आज हम आपके लिए एकदम नए साड़ी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें पहन आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी।

प्रिंटेड रफल शरारा साड़ी ( Printed Ruffle Sharara Saree Design)

printed ruffle sareeआजकल महिलाएं शादी से लेकर पार्टी तक के लिए शरारा पहनना पसंद करती हैं। अब आपको यह डिजाइन साड़ी में भी मिल जाएगा। भाई दूज के खास मौके पर आपको प्रिंटेड रफल शरारा साड़ी पहननी चाहिए। यह साड़ी पहन आप सबसे अलग दिखेंगी। इसमें आपको अलग-अलग प्रिंट भी मिल जाएंगे। साड़ी के कलर से मैचिंग ब्लाउज पहनें और हैवी इयररिंग्स के साथ लो पोनीटेल बनाएं।

फ्रिल रफल साड़ी (Frill Ruffle Saree Design)

frill ruffle sareeरफल साड़ी देखने में बेहद अच्छी लगती है। सोचिए अगर इसमें फ्रिल हो तो यह कितनी सुंदर दिखेगी। अगर आप भाई दूज पर ट्रेडिशनल पहनने की सोच रही हैं तो यह साड़ी डिजाइन एकदम बेस्ट होगी। आप इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। हाथ में घड़ी और लाइट मेकअप कर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

इसे भी पढ़ें:सिंपल साड़ी के ये डिजाइन्स आप पर लगेंगे बेहद खूबसूरत, इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

मल्टीकलर रफल स्ट्रीप्ड साड़ी (Multi Color Ruffle Striped Saree Design)

multi color striped ruffle sareeसाड़ी में मल्टीकलर बेहद अच्छा लगता है। अगर आप किसी तीज त्यौहार पर मल्टीकलर की साड़ी पहनेंगी, तो आपका लुक खूब खिलकर आएगा। इस तरह की साड़ी में आप रेट्रो लुक पा सकती हैं। इसके लिए आपको पफ बनाकर हाई बन बनाना होगा। हुप्स इयररिंग्स पहनें। विंग्ड आईलाइनर और लाइट कलर की लिपस्टिक में आप एकदम गॉर्जियस लगेंगी। कुछ नया ट्राई करने के लिए आप साड़ी से बिल्कुल डिफरेंट कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सिल्क साड़ी पहनने की हैं शौकीन तो एक्ट्रेस रेखा से लें इंस्पिरेशन

रफल नेट साड़ी (Ruffle Net Saree Design)

ruffle net saree designयह कहना गलत नहीं होगा कि नेट साड़ी का फैशन कभी भी आउटडेटेड नहीं हो सकता है। आज भी बॉलीवुड से लेकर आम महिलाओं तक सभी यह साड़ी पहनना पसंद करती हैं। आजकल नेट साड़ी में भी कई डिजाइन आने लगे हैं। रफल नेट साड़ी बेहद ट्रेंडी है। भाई दूज पर आप इसे वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ डायमंड नेकलेस खूब जंचेगा। साथ ही हील्स पहनें। हेयर स्टाइल में आप खुले बाल रख सकती हैं। न्यूड मेकअप करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • भाई दूज का त्यौहार दिन में होता है। इसलिए अपने मेकअप पर खास ध्यान दें। लाइट मेकअप ही करें। इससे आपका लुक और भी अट्रैक्टिव लगेगा।
  • लाइट ज्वेलरी कैरी करें। एलिगेंट लुक के लिए केवल चोकर ही काफी होगा।
  • ब्लाउज डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप अपने लुक को बदल पाएंगी।
  • रफल साड़ी के साथ फ्लैट फुटवियर अच्छी नहीं लगती है। इससे डिजाइन सही से खिलकर नहीं आता है। साथ ही आपको चलने में भी परेशानी होगी।
  • इस साड़ी के साथ आपको हील्स पहननी चाहिए।
  • आप रफल साड़ी के साथ बेल्ट भी लगा सकती हैं। इससे साड़ी में मॉर्डन लुक मिलता है। मार्केट में आपको सिंपल से लेकर डिजाइनर बेल्ट मिल जाएंगी।
  • चूड़ी बिल्कुल भी न पहनें। इससे आपका लुक ओवरडू लग सकता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP