herzindagi
red kurti ko kaise krein wear

क्लासी लुक देंगी ये रेड कलर की कुर्ती, पहनने में रहेगी काफी कंफर्टेबल

अगर रेड कलर कपड़ो में आपका पसंदीदा कलर है, तो आप ये कुर्तियां ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-07, 14:39 IST

कुर्तियां महिलाओं के सबसे पसंदीदा ट्रेडिशनल आउटफिट्स में से होती है। कुर्तियां पहनने से महिलाएं न केवल कंफर्टेबल फील करती हैं, बल्कि क्लासी लुक में भी नजर आती हैं। चाहे ऑफिस जाना हो या कहीं बाहर घूमने जाना हो कुर्ती हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहती है।

खासकर रेड कलर की कुर्तियां महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं, क्यों कि रेड कलर फैशन से कभी आउट नहीं होता है, फिर चाहे वो वेस्टर्न वियर में हो या ट्रेडिशनल में हो, ये हमेशा ट्रेंड में रहता है।

तो अगर आप भी कुर्तियां पहनने की शौकीन हैं और आप अपने लुक को और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे रेड कलर की कुछ ऐसे डिजाइनर कुर्तियों के बारे में जिसे पहनकर आप पाएंगी क्लासी लुक।

अनारकली डिजाइन रेड कलर कुर्ती

anarkali kurti ko kaise krein style

इस तरह की कुर्ती को आप किसी भी फंक्शन या ऑफिस वियर के तौर पर पहन सकती हैं। ये बाजार में आपको 300 से 350 रुपए तक में मिल जाएगी। आपको ये ऑनलाइन भी आराम से मिल जाएगी। आप इसे लैगिंग्स या फिर जींस के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपकी हाइट कम है लेकिन आपका फिगर फिट है तो आपको ये अनारकली कुर्ती जरूर ट्राई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में स्टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई करें ये डिजाइनर कुर्तियां

स्लिट कुर्ती

slide slit red colour kurti design

स्लिट स्टाइल ड्रेस आजकल फैशन में है। कुर्तियों में भी इस तरह का स्टाइल महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। इस तरह की कुर्तियां आपको इंडो वेस्टर्न लुक देती हैं। साथ ही अगर आप कुर्ती को आउटिंग के दौरान पहनना चाहती हैं, और एक परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप स्लिट कुर्ती पहन सकती हैं। आप स्लिट कुर्ती को जींस के साथ या फिर लेगिंग्स के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। आप इस तरह की फ्लोरल डिजाइन की साइड स्लिट कुर्ती कैरी कर सकती हैं। आप इसे जींस के साथ भी पहन सकती हैं, या फिर लेगिंग्स के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। इसका लाइट रेड कलर आंखो को काफी प्यारा लगता है।

इसे भी पढ़ें : लंबी लड़कियां कुर्ती में दिख सकती हैं बेहद स्‍टाइलिश, अपनाएं ये 5 टिप्‍स

लॉन्ग रेड कलर कुर्ती

long red colour kurti ko phene k tareeke

लॉन्ग कुर्ती को आप लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे डिजाइनर प्लाजो के साथ भी कैरी कर सकती हैं। आप इसके साथ ज्यादा घेरदार प्लाजो की जगह लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। आजकल लॉन्ग कुर्तियों के साथ शरारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। ये आपको बाजार में 400 से 500 रुपए तक में मिल जाएगी। आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं।

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram, meesho

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।