Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Photos: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। वहीं सिंधी वेडिंग के बाद आनंद कारज के लुक्स भी एक-एक कर कपल अपने सोशल मडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं।
संगीत के बाद अब मेहंदी का लुक सामने आ गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के सभी वेडिंग लुक्स पर और लेंगे इंस्पिरेशन आने वाले वेडिंग सीजन के लिए-
रकुल प्रीत सिंह ब्राइडल मेहंदी लुक
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने केप के साथ बेहद खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई वाले लहंगे को स्टाइल किया है। इस फुलकारी डिजाइन और मिरर वर्क लहंगे को डिजाइनर अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन किया गया है। ब्राइट ऑरेंज कलर लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने हैवी कुंदन झूमर डिजाइन इयररिंग्स ओ मांग टीका को कैरी किया है और मेकअप के लिए नेचुरल और न्यूट्रल टोन्स का इस्तेमाल किया है। वहीं बालों के लिए बेहद खूबसूरत मेसी और सिंपल ब्रेड हेयर स्टाइल बनाकर गजरे की मदद से इसे स्टाइलिश लुक दिया गया है।
रकुल प्रीत सिंह संगीत लुक
View this post on Instagram
संगीत लुक के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के ऑफ व्हाइट-सिल्वर कलर लहंगे को स्टाइल किया है। इस खूबसूरत लहंगे में स्वरोस्की, सीक्वेन, बीड्स, पर्ल्स की मदद से कई तरह के फ्लोरल कढ़ाई वर्क किया गया है। ब्लाउज के लिए एक्ट्रेस की नेकलाइन को काफी खूबसूरती के साथ स्टेटमेंट लुक दिया गया है और टैसल्स का इस्तेमाल किया गया है। बालों के लिए ओपन बीची वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल चुन बीड्स की मदद से स्टाइलिंग की गई है। केप स्टाइल दुपट्टे के साथ न्यूड और न्यूट्रल टोन्स में ग्लॉसी मेकअप लुक को चुना गया है।
रकुल प्रीत सिंह आनंद कारज लुक
View this post on Instagram
आनंद कारज के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के स्टाइलिश चिकनकारी लहंगे को पहना हुआ है। इस खूबसूरत लहंगे में मिरर वर्क और हैण्डमेड चिकनकारी कढ़ाई की गई है। ज्वेलरी के लिए ट्रिपल नेकलेस को पहना गया है। ज्वेलरी के कलर के लिए लाइट ग्रीन पेस्टल कलर को चुना है। इसके अलावा लहंगे और ब्लाउज में बारीक पर्ल्स का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं डबल दुपट्टे और नो मेकअप लुक के साथ रकुल का पंजाबी ब्राइडल लुक कम्प्लीट किया गया है।
रकुल प्रीत सिंह सिंधी वेडिंग लुक
View this post on Instagram
सिंधी वेडिंग लुक के लिए एक्ट्रेस ने काफी सटल पिंकिश पिंक कलर के बेहद खूबसूरत लहंगे को पहना है। इस पीच कलर लहंगे को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। बता दें कि इस लहंगे में किया गया वर्क मशीन से नहीं बल्कि कारीगरों द्वारा हाथों से किया गया है। सटल मेकअप लुक और स्लीक बन हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस का यह लुक काफी एलिगेंट नजर आ रहा है। ज्वेलरी के लिए स्टेटमेंट अनकट डायमंड ज्वेलरी को चुना गया है।
अगर आपको रकुल प्रीत सिंह के वेडिंग लुक्स से जुड़ी ये खबर पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों