रक्षाबंधन के भाई-बहन का खास त्यौहार है और इस मौके पर सभी महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। वहीं अगर भी इस खास मौके पर एक्ट्रेसेस की तरह रॉयल लुक चाहती हैं तो आप एक्ट्रेसेस के इन लुक से आइडिया ले सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के लुक दिखा रहे हैं और इन लुक्स से आप ट्रेडिशनल आउटफिट का आइडिया ले सकती हैं।
पर्ल और सेकुइंस वर्क साड़ी
इस तरह की साड़ी आप रक्षाबंधन के मौके पर वियर कर सकती हैं और इस साड़ी को किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप एक्ट्रेस दिशा परमार के लुक से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने पर्ल, सिल्वर बीड्स साथ ही सेकुइंस और क्रिस्टल वर्क वली साड़ी पहनी हैं। ये साड़ी रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर मिल जाएंगी जिसे आप 3000 से 5000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस साड़ी के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही जूती स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Saree Styling Tips : साड़ी की प्लीट्स को सेट करने के ये आसान हैक्स आपके लुक में डालेंगे जान
थ्रेड वर्क लहंगा
अगर आप लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह का थ्रेड वर्क लहंगा रक्षाबंधन पर स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगे में किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लुक से आइडिया के सकती हैं। एक्ट्रेस के इस लहंगे में थ्रीड वर्क किया है और इस लहंगे को वियर करने के बाद आपका लुक भी रॉयल नजर आएगा। इस लहंगे को आप 5000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस थ्रेड वर्क लहंगा के साथ हैवी ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में जूती या हील्स पहन सकती हैं।
कुर्ता प्लाजो सेट
अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का कुर्ता प्लाजो सेट का भी चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ता प्लाजो सेट को किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप एक्ट्रेस दिव्या खोसला के लुक से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह का आउटफिट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये आउटफिट 2000 तक की कीमत में मिल जाएगा।
इस आउटफिट के साथ आप झुमके साथ ही फुटवियर जूती और फ्लैट्स पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:50 Plus Fashion: 50 की उम्र के बाद दिखना है स्टाइलिश तो एक्ट्रेस भाग्यश्री के इन साड़ी लुक्स को करें ट्राई
अगर आपकोये आउटफिट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Instagram (Divya Khosla, Rashmika Mandanna, Disha Parmar)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों