बॉलीवुड में इस साल बहुत सारी एक्ट्रेस ने शादी की। दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर प्रियंका चोपड़ा तक सबके हाथों में शादी की मेहंदी रची और इनकी शादी का जोड़ा सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा। रॉयल वेडिंग ईयर कहा जा रहा 2018 बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी से ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की खबरों से भी छाया रहा। एक साल में शाही शादियों में सेलिब्रिटी दुल्हन के ब्राइडल लहंगे पर सबकी नज़र थी। तो आपके फेवेरेट सेलिब्रिटी ने अपनी वेडिंग पर कैसा ब्राइडल लहंगा पहना और वो क्यों इस साल और आने वाले साल में भी ट्रेंड करने वाला है आइए आपको बताते हैं।
नेहा धूपिया ने इस साल मार्च के महीने में अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ झटपट शादी कर ली। जैसे ही ये खबर मीडिया में आयी लोग हैरान हो गए क्योंकि नेहा धूपिया की शादी के बारे में किसी को अंदाज़ा भी नहीं था। नेहा धूपिया ने ब्लश पिंक कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना। अनुष्का शर्मा की शादी के बाद ब्लश पिंक कलर के ब्राइडल लहंगे ने इस साल खूब ट्रेंड किया।
ईशा अंबानी की शादी के चर्चे तो सालभर रहे। किस तरह से आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को प्रपोज़ किया और फिर इनकी फैमिली ने दोनों की शादी करवाने का फैसला किया ये सब जानते हैं। अंबानी परिवार के लिए साल 2018 खुशियों से भरा रहा। नीता अंबानी ने अपनी बेटी की बिदाई की और ईशा ने जो ब्राइडल लहंगा पहना वो नीता अंबानी की ब्राइडल साड़ी की वजह से खूब फेमस हुआ। ईशा अंबानी के ब्राइडल लहंगे पर क्रिस्टल का खास काम किया गया था जिस वजह से इस लहंगे की कीमत कई करोड़ों में बतायी जा रही है।
दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह के साथ दो अलग-अलग रीति-रिवाज़ से शादी की। पहले इन्होंने साउथ इंडियन वेडिंग की जिसमें दीपिका पादुकोण ने गोल्डन और रेड कलर की ब्राइडल साड़ी पहनी थी तो दूसरी सिंधी वेडिंग की जिसमें उन्होंने फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी का डिज़ाइनर लहंगा पहना था। रेड कलर के इस खूबसूरत लहंगे का दुपट्टा सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। दीपिका के ब्राइडल दुपट्टे पर सदा सौभाग्यवती भव: लिखा था और इस साल दीपिका पादुकोण से ब्राइडल लहंगों पर कुछ ना कुछ लिखवाने का ये नया ट्रेंड शुरु हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा की शादी का लहंगा फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने ही डिज़ाइन किया था। इस लहंगे पर हाथ की बारीक कारीगरी की गयी थी जिसे तैयार करने में 3720 घंटे लगे थे। यूं तो दुल्हन के लहंगे में जरदोज़ी, क्रिस्टल और इसी तरह की रायल कारीगरी की जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रॉयल वेडिंग पर अपना लुक बेहद सिंपल और एलीगेंट ही रखा। उनका वेडिंग लहंगा अब तक के सभी ब्राइडल लहंगा से हटकर था। ऐसे में प्रियंका का ये ब्राइडल लहंगा भी इस साल ट्रेंड करने लगा और आने वाले साल में भी ये लुक काफी ट्रेंड करने वाला है।
सोनम कपूर की शादी का ब्राइडल लहंगा जितना खूबसूरत था उससे भी ज्यादा खूबसूरत थी उनकी ब्राइडल ज्वेलरी, स्पेशली सोनम कपूर का ब्राइडल हेड गेयर तो सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ। आनंद अहूजा के साथ सोनम कपूर की शादी पंजाबी रीति-रिवाज़ से सोनम की आंटी के घर पर हुई थी। सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा फैशन डिज़ाइनर अनुराधा वकील ने डिज़ाइन किया था और सोनम कपूर का ब्राइडल मेकअप नम्रता सोनी ने किया था। क्योंकि सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा और ज्वेलरी काफी हैवी थी इसलिए उन्होंने नेचूरल मेकअप लुक ही रखा था।
इस साल बॉलीवुड की इन ब्यूटी क्वीन्स ने ब्राइडल लहंगे के नए ट्रेंड सेट किये हैं। आने वाले साल में अब दुल्हन मार्केट में इसी तरह के लहंगों की डिमांड करने वाली हैं। तो आप भी अगर अगले साल शादी करने वाली हैं तो बॉलीवुड की इन हीरोइन्स से ब्राइडल लहंगा टिप्स ले सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।