herzindagi
priyanka chopra nick jonas wedding ceremony haldi inside pictures main

प्रियंका निक की शादी की रस्मों वाली तस्वीरें हुई वायरल, परिणीति ने जीजा जी को ऐसे लगायी हल्दी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के सात फेरे लिए थे और उनकी शादी की रस्मों वाली ये तस्वीरें अब सामने आयी हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2019-01-25, 19:36 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के सात फेरे लिए थे और उनकी शादी की रस्मों वाली ये तस्वीरें अब सामने आयी हैं। बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही प्रियंका और निक की वेडिंग पिक्चर्स उनके फैंस को क्रेज़ी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति ने हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की जिसके बाद ये इतनी वायरल हुई की सब प्रियंका के लुक्स से लेकर उनके चूड़े के डिज़ाइन की तारीफें कर रहे हैं। 

priyanka nick haldi ceremony inside pictures

प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की सारी रस्में भी उम्मेद भवन में ही हुई थी। प्रिंयका चोपड़ा की मेहंदी के बाद वो हल्दी सेरेमनी के लिए इस रेड बॉर्डर एम्ब्रॉयडरी वाली व्हाइट अनारकली सूट में नज़र आयीं। निक जोनस ने भी हल्दी सेरेमनी पर प्रियंका से मैच करता हुआ रेड आउटलाइन वाला व्हाइट कुर्ता पजामा पहना था। रॉयल वेडिंग में प्रियंका के लुक को रॉयल और एलीगेंट रखा गया था। प्रियंका और निक ने अपनी शादी में खूब डांस भी किया था। 

इसे जरुर पढ़ें- This Is Why Priyanka Chopra's Kalire Were Unique!

priyanka nick haldi rasm images

प्रियंका चोपड़ा ने अंगरखा स्टाइल का अनारकली कुर्ता पहना था और उनकी सासू मां जो इस तस्वीर में उनके साथ दिख रही हैं उन्होंने फुशिया पिंक कलर का टाइ एंड डाई सूट पहना था। दोनों को एक साथ बिठाकर ही हल्दी की रस्म की गयी थी। निक जोनस अमेरिकन हैं और उनके लिए हल्दी सेरेमनी की रस्म बेहद नयी और मस्ती वाली रही। 

parineeti chopra nick haldi image

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति ने भी रेड बॉर्डर वाला व्हाइट सूट ही पहना था। इस तस्वीर में आप देख सकती हैं कि परिणीति अपने जीजा जी से कैसे हल्दी की रस्म में मस्ती कर रही हैं। 

nick jonas wedding ceremony

प्रियंका के सभी क्लोज़ रिलेटिव्स और फ्रेंड्स ने भी निक को हल्दी लगायी। निक के एक्सप्रेशन देखकर आप इस बात का अंदाज़ लगा सकती हैं कि वो इस सेरेमनी को कितना इन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने हल्दी की रस्म के दौरान यैलो कलर की साड़ी पहनी थी। 

इसे जरुर पढ़ें- कंगना रनौत के टॉप 10 स्टाइलिश साड़ी लुक जो आपको भी बना देंगे स्टाइल डीवा

priyanka nick wedding haldi inside pictures jodhpur

निक जोनस को हल्दी लगाते हुए सब उनका कितना मज़ाक बना रहे थे ये तो आप प्रियंका और उनकी सासू मां की स्माइल से समझ ही सकती हैं। निक को हल्दी लगाने के बाद प्रियंका चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की रस्म शुरु हुई।

bollywood royal wedding priyanka chopra chooda ceremony

ये तो सब जानते हैं कि पंजाबी रस्म के मुताबिक जब दुल्हन को चूड़ा पहनाया जाता है तो वो उसे शादी तक नहीं देख सकती है। इसलिए जब प्रियंका को चूड़ा पहनाया जा रहा था ौर कंगना बांधा जा रहा था तब उन्होंने आंखे बंद कर रखी थी। प्रियंका चोपड़ा ने सिर पर बांधनी का दुपट्टा ओढ़ा था।

priyanka chopra bollywood actress chooda

चूड़ा सेरेमनी के साथ ही प्रियंका चोपड़ा की कलीरा रस्म भी हुई। प्रियंका तो उनकी फ्रेंड्स और रिलेटिव्स ने कलीरे बांधे और साथ में गुड विशिज़ भी दी। प्रियंका और निक ने दोनो रीति-रिवाज़ से शादी की थी। पंजाबी हिंदू वेडिंग की सारी रस्मे और शादी के फेरे भी हुए थे और क्रिश्चियन वेडिंग भी इसी रॉयल पेलेस में हुई थी। 

 

priyanka chopra chooda design

रेड एंड व्हाइट कलर की प्रियंका चोपड़ा की चूड़े वाली चूड़ियां प्लेन थी और इसके बीच-बीच में जरकन वाली बेंगल्स भी थी। प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी का डिज़ाइन गिटार की वजह से पॉपुलर हुआ तो उनका प्लेन चूड़ा डिज़ाइन भी बेहद प्यारा लग रहा था 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।