herzindagi
priyanka chopra bachelor party article

प्रियंका चोपड़ा की 'बैचलर पार्टी' के अंदर की तस्वीरें और वीडियो हो रहे हैं वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल शादी के बंधन में बंधने जा रही है और उससे पहले उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-05, 13:26 IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल शादी के बंधन में बंधने जा रही है और उससे पहले उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। न्यूयॉर्क में वेडिंग शॉवर पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बैचलर पार्टी को इन्जॉय किया। इस पार्टी में निक जोनस नहीं थे लेकिन उन्होंने अपने लेडी गैंग के साथ खूब मस्ती की। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भी होने वाली है। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इंडिया में ही ट्रेडिशनल रीति-रिवाज़ से लेकिन उससे पहली उनकी बैचलर पार्टी कैसी रही ये आप इस वीडियो में देख सकती हैं। हम आपको प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी के अंदर का वीडियो दिखा रहे हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

Priyanka makes me wanna go out, get a boy and have a bachelorette party like this with your dream girl squad 😭🔥(🎥: @elizabethchambers)

A post shared by i love you priyanka chopra📍 (@priyankaaesthetics) onNov 4, 2018 at 3:44pm PST

प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रीम गर्ल स्कवायड के साथ अपनी बैचलर पार्टी इन्जॉय कर रही हैं। इस पार्टी में उन्होंने कितनी मस्ती की ये आप उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखकर समझ ही सकती हैं। अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस से शादी कर रही बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन प्रियंका चोपड़ा ने बैचलर पार्टी में अपनी होने वाली देवरानी के साथ भी खूब मस्ती की। इन दिनों पिग्गी चोप्स अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और काम के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहीं। 

 

 

 

View this post on Instagram

“This is what you have to do for sister-in-laws these days”, says Priyanka Chopra ! . . . . #bollywoodbubble #priyankachopra #priyanka #pc #bridetobe #bridetobe2018 #bacheloretteparty #bachelorette #spinster #piggychops #nickjonas #jsisters #amsterdam #priyankawedsnick #prick #nickyanka @nickjonas @mamadjonas @madhumalati @priyankachopra @papakjonas @sophiet #sisterinlaw

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble) onNov 4, 2018 at 8:58am PST

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा को उनके होने वाली पति निक जोनस ने एक आलीशान घर भी तोहफे में दिया है। निक जोनस और प्रियंका इस घर में शादी के बाद रहेंगे। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बारे में ही सोच रही हैं और फिल्मों से ज्यादा वो निक जोनस को लेकर इन दिनों खबरों में छायी हुई हैं। हाल ही में उनकी बैचलर पार्टी की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस क्रेज़ी हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ग्लैमरस 

priyanka chopra bachelor party white dress 

Image Courtesy: @priyankachopra/Instagram

प्रियंका चोपड़ा इस व्हाइट ऑफ शोल्डर स्वेटर में सुपर हॉट दिख रही हैं। जिस तरह की खबरे हैं उसे मानें तो प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होगी। उनकी शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट में शादी करने की प्लानिंग बना रही हैं। शादी की शॉपिंग के लिए भी प्रियंका और निक एक साथ मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन में एक साथ अक्टूबर के पहले हफ्ते में जोधपुर में नज़र आए थे। 

Read more: ईशा अंबानी हो या फिर प्रियंका चोपड़ा क्यों करना चाहती हैं राजस्थान के इन शहरों में शादी

priyanka chopra bachelor party 

Image Courtesy: @priyankachopra/Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बैचलर पार्टी में कई बार ड्रेस चेंज की उनकी हर ड्रेस में उनका अलग लुक नज़र आया। ब्राइड टू बी का बैंड शोल्डर पर कैरी किए प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर भी वायरल हो रही है। चेक स्कर्ट के साथ मर्जेंटा और ऑरेंज कलर स्वेटर ें प्रियंका काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

Read more: प्रियंका का प्री-वेडिंग शॉवर का वीडियो हुआ वायरल, फंक्‍शन में शामिल हुईं नीतू और सोनाली

 

 

 

View this post on Instagram

@priyankachopra seems to be killing it at her brunch to dinner Bachelorette. P.S., totally eyeing that fur trail. . . Swipe right to see how our Desi girl is taking over Amsterdam and giving a piggy back ride to @sophiet . . #bacheloretteparty #bachelorette #bacheloretteparty #priyankachopra #amsterdam #sophieturner

A post shared by Weddingz.in (@weddingz.in) onNov 4, 2018 at 8:23pm PST

बैचलर पार्टी का जश्न दिन से लेकर रात तक नॉन स्टॉप चला। प्रियंका ने अपनी बैचलर पार्टी में कई बार आउटफिट चेंज किए। बैचलर डिनर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की जो ट्रेल ड्रेस पहनी वो उसमें बेहद ग्लैमरस लग रही थी।

 

बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस डीवा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इसी साल शादी करके अपना-अपना घर बसा लेंगी। जिस तरह से करीना कपूर खान ने भी शादी के बाद अपना फिल्मी करियर नहीं छोड़ा उसी तरह से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी आगे भी फिल्मों में काम करती रहेंगी।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।