प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए खुश खबरी है। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में वेस्टर्न रीति रिवाज से शादी कर ली है। ऐसी खबर है कि अब 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी होगी और दोनों उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। पहले खबर थी कि दोनों 3 दिसंबर को कैथेलिक रीति रिवाज से शादी करेंगे। मगर, यह शादी 1 दिसंबर को ही हो गई। अब प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की ऑफीशिल पत्नी हो गई हैं। वेडिंग के तुरंत बाद ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके मेहंदी के रस्म की है। तस्वीरों के साथ ही प्रियंका ने एक बहुत ही इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के फंक्शन यानी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को देख कर कोई भी कह सकता है कि वह अपने ड्रीम मैन यानी निक जोनस से शादी कर के कितनी ज्यादा खुश हैं। अपनी मेहंदी की रस्म में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। इस ओकेजन के लिए उन्होंने अबुजानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ 48 कलियों वाला राजस्थानी लुक वाला मल्टीकलर लहंगा पहना है। यह लहंगा अबूजानी संदीप खोसला के विंटेज कलेक्शन एजएसके से प्रियंका ने पिक किया है। इसके साथ प्रियंका ने अबुजानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई हेयरलूम ज्वेलरी पहनी है। इस लुक को स्टाइल एमी ने किया है।
बेशक प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहंदी की सेरिमनी में बेहद खूबसूरत दिख रही हों मगर उनकी जेठानी यानी निक के बड़े भाई जो जोनस की पार्टनर सोफिया टर्नर भी किसी से कम नहीं लग रहीं। सोफिया ने प्रियंका की सेरिमनी में फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे द्वारा डिजाइन किया हुआ डार्क ग्रीन कलर का गोटा पत्ती वर्क वाला लहंगा पहना है। सोफिया बेहद सिंपल लुक में थीं, ज्वेलरी के नाम पर भी उन्होंने केवल लॉन्ग ईयरिंग्स ही पहनी थीं।
Read More: Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
परिणिती ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी सेरिमनी में लेमन यलो कलर की ड्रेस पहनी है। उन्होंने किसी डिजाइनर की ड्रेस पहनी यह तो नहीं पता मगर वह ड्रेस में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। परिणिती ने की जैकट पर चिकनकारी का काम नजर आ रहा है। परिणिती अपनी ड्रेस के साथ ब्लैक चश्मा भी लगा रखा है।
वैसे निक जोनस को इंडियन आउटफिट में पहले भी देखा जा चका है मगर मेहंदी सेरिमनी में निक जोनस ने फिर से इंडियन आउटफिट ही पहना है।उन्होंने लाइट कलर का कुर्ता और चूड़ीदार पहना था। वहीं प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले भी मेहंदी के फंक्शन में पारंपरिक परिधानों में थे और सभी में एक बात कॉमन थी कि लगभग सभी के आउटफट्सि फैशन डिजाइन अबूजानी संदीप खोसला ने तैयार किए हैं।
Read More: अपने पति निक जोनस से ज्यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर
प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी की रस्म की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हमारी शादी में मेहंदी सेरेमनी का रोल सबसे अहम था। क्योंकि यह शादी की सबसे पहली रस्म होती है। वैसे हमारी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हो रही है। मगर इस रिलेशनशिप की सबसे खास बात थी हमारे दो परिवारों का इस रस्म की वजह से मिलन हो गया। हमारे परिवारवालों ने एक दूसरे के कल्चर को समझा और दोनों के कल्चर के मुताबिक हमारी शादी प्लान की है। आज उस जश्न के साथ मेरा सपना पूरा हो गया जो मैं हमेशा से देखा करती थी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।