Plain Saree Looks: फेयरवेल पार्टी में पहनें ऐसी प्लेन साड़ियां, लुक दिखेगा स्टाइलिश

Plain Saree Looks:For Farewell Party: यदि आप फेयरवेल पार्टी के लिए साड़ी को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको कुछ प्लेन साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको यंग गर्ल्स कैरी करके खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। आइए देखें इन साड़ियों के डिफरेंट कलर और स्टाइल करने का तरीका।
saree styling tips

हर स्टूडेंट के लिए फेयरवेल का मौका बेहद खास और यादगार होता है। स्कूल से विदाई लेने से पहले पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसको फेयरवेल पार्टी (Farewell Party) कहा जाता है। इस दिन सभी स्टूडेंट्स तैयार होकर स्कूल में आते हैं। ऐसे में जहां पार्टी की बात हो तो लड़कियां अपने लुक को खूबसूरत बनाने के एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।

फेयरवेल पार्टी के दौरान अधिकतर लड़कियां साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। साड़ी में लुक काफी डिसेंट और क्लासी नजर आता है। ऐसे में साड़ी फेयरवेल के लिए परफेक्ट ऑप्शन रहती हैं। यदि आप भी फेयरवेल पार्टी में शामिल होने जा रही हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में डिफरेंट कलर की अट्रैक्टिव प्लेन साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप स्टेलिंग टिप्स लेकर कैरी कर सकती हैं। यंग गर्ल्स प्लेन साड़ियों को काफी पसंद भी करती हैं। ऐसे में ये सिंपल साड़ियां आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। आइए नजर डालते हैं इन प्लेन साड़ियों पर।

डबल शेड साड़ी

pink saree

फेयरवेल पार्टी के लिए तस्वीर में नजर आ रही प्लेन डबल शेड पिंक साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की साड़ियां ईजी टू कैरी रहती हैं। कोई भी इन साड़ियों को आसानी से पहन सकता है। इस डबल शेड पिंक कलर की जॉर्जेट साड़ी के संग आप कोई भी कॉटन सिल्क प्लेन या फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज स्टिच करवा सकती हैं। आप चाहे तो ब्लाउज कट स्लीव्स का बनवा सकती हैं। इस साड़ी के साथ कोई भी स्टोन नेकलेस और स्टड इयररिंग्स बेस्ट रहेंगे।

इस साड़ी के साथ फंकी लो बन हेयरस्टाइल और सिल्वर हील्स आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:पार्टी में होगी आपके लुक की तारीफ ! जब पहनकर जाएंगी ये ब्लैक साड़ी पार्टी वियर

साटन पिंक साड़ी

magenta saree

आप चाहे तो इस तरह की प्लेन पिंक साटन साड़ी को भी चूज कर सकती हैं। यंग गर्ल्स का लुक ऐसी साड़ियों में काफी स्मार्ट लगता है। ऐसी साड़ियां परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देती नजर आती हैं। इस पिंक साड़ी के संग आप कोई भी व्हाइट क्रिस्टल बीड्स नेकलेस और स्मॉल इयररिंग्स पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ मैचिंग कलर का साटन फैब्रिक ब्लाउज बेस्ट रहेगा। ब्लाउज की नेकलाइन को आप डीप वी रख सकती हैं।

इस साड़ी के संग कर्ली ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप और व्हाइट कलर की बेली हील्स आपके लुक को परफेक्ट बना देंगी।

ऑर्गेंजासाड़ी

sky blue saree

आजकल ऑर्गेंजा साड़ी काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप तस्वीर में नजर आ रही ऑर्गेंजा साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर कलर का कट दाना वर्क किया गया है। ऐसे में लुक और भी ज्यादा इन्हेंस हो रहा है। इस साड़ी के साथ आप कोई भी कलरफुल स्टोन वाला पेंडेंट नेकपीस और मैचिंग लांग इयररिंग्स पहनें।

इस साड़ी के संग आप स्ट्रेट ओपन हेयर स्टाइल और सिल्वर सिक्विन वर्क हील्स को पेयर अप कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025 Saree Designs : ट्रेडिशनल लुक के लिए स्टाइल करें ऑर्गेंजा साड़ी के लेटेस्ट डिजाइन्स, महाशिवरात्रि पर दिखेंगी एकदम हटके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/instagram/Pragya Jaiswal/FABMORA/Sanwariya Silk/Saree mall/Tikhi Imli

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP