गर्मी के मौसम में हम ज्यादातर पतले फैब्रिक के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। वहीं स्किन फ्रेंडली के साथ में-साथ हम इस मौसम में लूज कपड़े पहनते हैं। आमतौर पर इन कुर्तियों को चूड़ीदार के साथ पहना जा सकता है, लेकिन आप इन्हें पैन्ट्स से लेकर जीन्स तक के साथ में कैरी कर सकती हैं।
कुर्ती में आपको रेडीमेड डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। आजकल की बात करें तो कश्मीरी स्टाइल फिरन डिजाइन कुर्तियां काफी पसंद की जा रही है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं गर्मी के मौसम के लिए खास फिरन स्टाइल कुर्ती के नए डिजाइंस जिन्हें आप ऑफिस से लेकर घर पर पहन सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन साड़ी को स्टाइल करने के आसान टिप्स-
टाई एंड डाई कुर्ती
देखने में स्टाइलिश और पहनने में बेहद आरामदायक होता है टाई एंड डाई डिजाइन। इसमें आप प्लेन स्टाइल की कुर्ती भी जीन्स के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप पैच वर्क की मदद से नेकलाइन को हैवी लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास
लेस वर्क कुर्ती
प्लेन कुर्ती में आपको काफी कलर ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहे तो कुर्ती को फैंसी लुक देने के लिए इसमें अलग-अलग तरह की गोटा-पट्टी लेस भी लगवा सकती हैं। इस तरह में आपको रेडीमेड में काफी अच्छी डिजाइन देखने को आसानी से मिल जाएगी।
फ्लोरल वर्क कुर्ती
फिरन में सबसे ज्यादा फ्लोरल वर्क सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको घेरे से लेकर नेकलाइन के लिए काफी तरह की कढ़ाई वर्क और डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर इस तरह के वर्क में वूल यानी ऊन का इस्तेमाल किया जाता है। बिना किसी मशीन के हाथों से कारीगरी की जाती है।
इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस
नेक डिजाइन कुर्ती
नेकलाइन में पैच वर्क से लेकर हैण्ड वर्क कढ़ाई में आपको कुर्ती के कई सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्ती आप खुद प्लेन फैब्रिक और नेकलाइन के इए पैच खरीदकर कस्टमाइज करवा सकती हैं। फैब्रिक के लिए आप चाहे तो प्रिंटेड डिजाइन को भी चुन सकती हैं।
अगर आपको कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
Image Credit: KashmirBox, kashmirvilla,akiso,justdial
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों